{"_id":"6af92cd04e2886afb4002d2f","slug":"hitch-in-amritpal-parole-amritpal-in-dibrugarh-central-jail-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल की पैरोल पर फंसा पेच: दादी के अंतिम संस्कार की रस्में टलीं, क्या बोले सांसद के वकील?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल की पैरोल पर फंसा पेच: दादी के अंतिम संस्कार की रस्में टलीं, क्या बोले सांसद के वकील?
Sun, 15 Nov 2026 09:23 AM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, अमृतसर
एएनआई, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:23 AM IST
सार
दादी की अंतिम विदाई के लिए परिवार ने अमृतपाल का इंतजार करने का फैसला किया है। 20 नवंबर तक अंतिम संस्कार की रस्में टाल दी गई हैं, लेकिन अमृतपाल को लाने की कोशिशों में नया पेच फंस गया है। वकील का आरोप है कि डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन संशोधित आवेदन तक स्वीकार नहीं कर रहा।
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्में 20 नवंबर तक टालने का फैसला किया है, ताकि अमृतपाल सिंह इसमें शामिल हो सके। हालांकि, उनके वकील करमवीर सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तारीख में बदलाव को लेकर संशोधित आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
एडवोकेट पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसके बाद अमृतसर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अदालत ने अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम कस्टडी पैरोल मंजूर कर दी थी लेकिन जेल प्रशासन ने कहा कि इतने कम समय में अदालत के आदेश का पालन करना संभव नहीं है।
पन्नू के अनुसार, परिवार अब अंतिम संस्कार की रस्में 20 नवंबर को करना चाहता है, ताकि अमृतपाल सिंह को भी इसमें शामिल होने का अवसर मिल सके। इसी उद्देश्य से आवेदन में संशोधन करवाने की कोशिश की गई, लेकिन जेल अधिकारियों ने संशोधित आवेदन लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए हर कानूनी विकल्प अपनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

Trending Videos
शुक्रवार को अदालत ने दी थी एक दिन की पैरोल
इससे पहले शुक्रवार को अमृतसर की जिला अदालत ने अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार और धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम कस्टडी पैरोल दी थी। उनके वकील के मुताबिक, अमृतपाल सिंह पुलिस हिरासत में ही आएंगे और उनकी आवाजाही पर होने वाला खर्च परिवार वहन करेगा।
अप्रैल 2023 से असम की जेल में बंद है अमृतपाल
अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। उन्हें मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों से झड़प की थी। यह प्रदर्शन उनके एक सहयोगी को हिरासत से छुड़ाने के लिए किया गया था। उनके सहयोगी पर भड़काऊ और खालिस्तान समर्थक बयान देने के आरोप थे।
गिरफ्तारी के बाद से उनकी हिरासत को दो बार बढ़ाया जा चुका है। पहली बार अप्रैल 2024 और दूसरी बार अप्रैल 2025 में हिरासत अवधि बढ़ाई गई थी। अप्रैल 2025 में हिरासत बढ़ाए जाने के फैसले को अमृतपाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।