फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   High Court order Punjab government to provide land to NHAI for projects without any hindrance

हाईकोर्ट का आदेश: दो माह में एनएचएआई को बिना बाधा प्रोजेक्टों के लिए जमीन दिलाए पंजाब सरकार

Fri, 20 Dec 2024 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 03:37 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि दिए गए तथ्यों से स्पष्ट है कि एनएचएआई को बिना बाधा वाली जमीन का कब्जा नहीं मिलने के कारण वह इन परियोजनाओं को शीघ्रता से क्रियान्वित नहीं कर पा रहा है।  

विज्ञापन
High Court order Punjab government to provide land to NHAI for projects without any hindrance
अधूरा पड़ा दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के पंजाब में रुके हुए प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने विभिन्न हितधारकों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि दो माह के भीतर प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक पूरी जमीन का कब्जा एनएचएआई को दिलाया जाए।

एनएचएआई ने याचिका में आरोप लगाया था कि राज्य सरकार जमीन अधिग्रहण मुआवजे का वितरण नहीं कर रही है और कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पुलिस सहायता प्रदान करने में विफल रही है। राज्य के अधिकारियों के कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रहने के कारण वह राष्ट्रीय स्तर व महत्व की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में असमर्थ है। राज्य में एनएचएआई पायलट प्रोजेक्ट्स के निर्माण में संलग्न है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि दिए गए तथ्यों से स्पष्ट है कि एनएचएआई को बिना बाधा वाली जमीन का कब्जा नहीं मिलने के कारण वह इन परियोजनाओं को शीघ्रता से क्रियान्वित नहीं कर पा रहा है। एनएचएआई को बाधा मुक्त जमीन का शीघ्र अधिग्रहण कर राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के तेजी से निष्पादन के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के विभिन्न हितधारकों को आदेश

एनएचएआई: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया लंबित परियोजनाओं की सूची एक सप्ताह के भीतर राज्य के मुख्य सचिव को सौंपेंगी।
मुख्य सचिव: यह सुनिश्चित करेंगे कि दो महीने के भीतर बाधा मुक्त जमीन का कब्जा एनएचएआई सौंपा जाए।
एनएचएआई: परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए वह भी आवश्यक कदम उठाए।
डीसी: संबंधित जिलों के डीसी यह सुनिश्चित करेंगे कि भूमि अधिग्रहण और संरचनात्मक मुआवजे के वितरण जैसे मुद्दों का समाधान तेजी से हो।
डीजीपी: यह सुनिश्चित करेंगे कि एनएचएआई को जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता मिले, खासकर जब मुआवजे का निर्धारण और वितरण हो चुका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed