फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heat Wave in Punjab temperature rises

तपने लगा पंजाब: पारा सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर पहुंचा, 42.5 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म

Mon, 21 Apr 2025 08:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 08:22 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 5.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 21.8 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Heat Wave in Punjab temperature rises
Heat - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब तपने लगा है। रविवार को सूबे के तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर हो गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। सबसे अधिक 42.5 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ।


पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 5.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 21.8 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, लुधियाना का 37.6 डिग्री, पटियाला का 37.8 डिग्री, पठानकोट का 37.4 डिग्री, फरीदकोट का 40.2 डिग्री, फिरोजपुर का 39.0 डिग्री, जालंधर का 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री, लुधियाना का 22.8 डिग्री, पटियाला का 25.1 डिग्री, पठानकोट का 25.1 डिग्री, बठिंडा का 26.1 डिग्री, फरीदकोट का 26.0 डिग्री, फिरोजपुर का 23.6 डिग्री व जालंधर का 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed