ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी कर रहे थे लीक: गुरदासपुर पुलिस ने दो जासूसों को पकड़ा, तीन फोन और कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार, 15 मई को पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी लीक कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
In a significant counter-espionage operation, #Gurdaspur Police thwarts an attempt to compromise national security by apprehending two persons involved in leaking sensitive military information.
विज्ञापन
On 15th May 2025, credible intelligence inputs indicated that Sukhpreet Singh &… — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 19, 2025
खुफिया सूत्रों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को दबोचा। जांच में सामने आया है कि ये दोनों व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गोपनीय जानकारी, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की गतिविधियों और रणनीतिक ठिकानों की जानकारी शामिल है, आईएसआई एजेंट्स के साथ साझा कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर साधा था निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम; जानें आठ मई को क्या हुआ था
पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ कारतूस बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल फोनों की फॉरेंसिक जांच में इस जासूसी गतिविधि की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी सीधे आईएसआई के हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई थीं। इस मामले में पुलिस थाना डोरांगला में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.