फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Funeral Held for Youth from Abohar Killed in Mathura Boat Tragedy

मथुरा नाव हादसा: तय हो चुकी थी शादी, दूल्हा बनने से पहले उठी मानिक टंडन की अर्थी, सदमे में मंगेतर

Sun, 12 Apr 2026 04:13 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 04:13 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर के रहने वाले मानिक टंडन की मथुरा में नाव हादसे में मौत हो गई। रविवार को उनका शव घर पहुंचा तो सैकड़ों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। मानिक टंडन की शादी तय हो चुकी थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। 

विज्ञापन
Funeral Held for Youth from Abohar Killed in Mathura Boat Tragedy
मानिक टंडन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में नाव दुर्घटना में पंजाब के 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में नई आबादी अबोहर निवासी मानिक टंडन भी है। मानिक टंडन का शव रविवार सुबह उसके घर पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम छा गया। घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और हर चेहरा गम में डूबा हुआ।

विज्ञापन


सुबह करीब 8 बजे जैसे ही शव घर पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का विलाप सुनकर माहौल और भी दर्दनाक हो गया। सबसे हृदयविदारक दृश्य उसकी वृद्ध मां, दो बहनों और मंगेतर का था। मानिक की मंगेतर इस समय सदमे में है। जिन हाथों ने उसकी शादी की तैयारियां शुरू की थी, वह आज कांपते हुए उसे अंतिम विदाई दे रहे थे। मानिक टंडन की शादी इसी साल सितंबर में तय थी। उसने विवाह के लिए शहर का एक बड़ा पैलेस भी बुक कर लिया था और बाकी तैयारियां वृंदावन से लौटकर पूरी करने वाला था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


दोपहर में इंदिरा नगरी रोड स्थित मुख्य शिवपुरी में मानिक टंडन का अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। इस मौके पर समाजसेवी राजू चराया ने कहा कि यह हादसा न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा जहां आस्था का प्रतीक होती है, वहीं इस तरह की दुखद घटनाएं दिल को झकझोर कर रख देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed