{"_id":"69947878feaa9d973c0c2016","slug":"friendship-on-online-game-karnataka-woman-come-abohar-to-stay-with-her-lover-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेम खेलते हुआ प्यार: प्रेमी के लिए 2200 किमी. दूर से पंजाब पहुंची महिला; लेने आई पुलिस खाली हाथ लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन गेम खेलते हुआ प्यार: प्रेमी के लिए 2200 किमी. दूर से पंजाब पहुंची महिला; लेने आई पुलिस खाली हाथ लौटी
Wed, 18 Feb 2026 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:39 PM IST
सार
अपने प्रेमी के लिए महिला की दिवानगी ऐसी थी कि वह 2200 किमी. का सफर तय पंजाब पहुंच गई। ऑनलाइन माध्यम से बने रिश्ते किस तरह वास्तविक जीवन में बड़ा मोड़ ले सकते हैं, यह मामला उसका ताजा उदाहरण भी है।
विज्ञापन
प्यार में पागलपन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑनलाइन गेम के जरिये शुरू हुई दोस्ती जब प्यार में बदली, तो एक महिला 2200 किमी. दूर से पंजाब के अबोहर पहुंच गई। कर्नाटक की महिला को अबोहर के युवक से प्यार हो गया और वह इतनी दूर से अबोहर आ गई। मामला उस समय सुर्खियों में आ गया जब महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कर्नाटक पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढते हुए अबोहर पहुंती। हालांकि महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताते हुए कर्नाटक लौटने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
कर्नाटक निवासी महिला की मुलाकात ऑनलाइन गेम खेलते समय अबोहर के राम नगर निवासी युवक से हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहरा हुआ और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। महिला अपने दो बच्चों को लेकर कर्नाटक से दिल्ली पहुंची। महिला को लेने के लिए युवक दिल्ली पहुंच गया। इसके बाद दोनों अबोहर आ गए और राम नगर में पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
विज्ञापन
उधर, महिला के घर से लापता होने पर उसकी मां ने कर्नाटक में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की जो अबोहर में मिली। इसके बाद कर्नाटक पुलिस की टीम सोमवार को अबोहर पहुंची और थाना नंबर 2 पुलिस के सहयोग से युवक के घर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से यहां आई है और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। उसने कर्नाटक वापस जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसके बयान दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और कर्नाटक पुलिस टीम वापस लौट गई। यह घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऑनलाइन माध्यम से बने रिश्ते किस तरह वास्तविक जीवन में बड़ा मोड़ ले सकते हैं, यह मामला उसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आया है। फिलहाल महिला अपने निर्णय पर अडिग है और अबोहर में ही रह रही है।