Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Former Union Minister Sukhdev Singh Dhindsa passes away

Punjab: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा, फोर्टिस मोहाली में ली आखिरी सांस, 90 साल थी उम्र

Wed, 28 May 2025 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 May 2025 10:16 PM IST
सार

अकाली दल के दिग्गज व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का बुधवार को निधन हो गया। वह 90 साल के थे। ढींडसा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने खाखिरी सांस ली।

विज्ञापन
Former Union Minister Sukhdev Singh Dhindsa passes away
सुखदेव सिंह ढींडसा। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का बुधवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने बुधवार शाम पांच बजे अंतिम सांस ली। ढींडसा की बेटी विदेश में हैं, जो वीरवार को देश पहुंचेगी। ढींडसा का अंतिम संस्कार 30 मई को जाएगा।

वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी साथी रहे। पिछले कुछ समय से शिअद में चल रही उठापटक के बीच ढींडसा ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नाम से अगल पार्टी बना ली थी। इसका गठन शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) और शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के विलय से हुआ था। मार्च 2024 में पार्टी का विलय कर वह शिअद में ही लौट आए थे। हाल ही में उन्होंने शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ बागी गुट के साथ मिलकर मोर्चा खोल दिया था। ढींडसा के बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा 2012 से 2017 तक पंजाब के वित्त मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन

ढींडसा को वर्ष 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। हालांकि, उन्होंने दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के दौरान यह सम्मान लौटा दिया था। वह 2000 से 2004 तक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय खेल और रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहे। उन्होंने अपनी राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत सरकारी रणबीर कॉलेज संगरूर से स्नातक के दौरान एक सक्रिय छात्र नेता के रूप में की थी। वह रणबीर कॉलेज छात्र परिषद के पहले निर्वाचित सचिव थे और बाद में परिषद के अध्यक्ष भी चुने गए। स्नातक करने के बाद वे संगरूर जिले में अपने पैतृक गांव उभावाल के पूरे जिले में सबसे कम उम्र के सरपंच चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बार विधायक बने, लोकसभा व राज्यसभा सदस्य रहे

पंजाब में ढींडसा ने 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा चुनाव जीते। वह परिवहन, खेल, पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और नागरिक उड्डयन जैसे विभागों के मंत्री रहे। इसके साथ वह 1998 से 2004 और 2010 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 2004 से 2009 तक उन्होंने लोकसभा के सदस्य के रूप में संगरूर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

 
जत्थेदार अकाल तख्त ने सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर जताया शोक
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा ने जमीनी स्तर से लेकर पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका निभाई, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। जत्थेदार कुलदीप सिंह ने ढींडसा के परिवार के साथ दुख सांझा किया और परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इसी तरह अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस के पूर्व विधायक डा राज कुमार वेरका, निहंग जत्थेबंदी बुढ्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह और महासचिव दिलजीत सिंह ने भी ढींडसा के निधन पर परिवार के साथ दुख प्रगट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed