फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Flood in Ferozepur BSF came forward to help border villagers who supported them in war

फिरोजपुर में बाढ़: युद्ध में साथ देने वाले सीमावर्ती ग्रामीणों की मदद को आगे आई BSF, ऐसे कर रही सहायता

Fri, 29 Aug 2025 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 10:38 AM IST
सार

बीएसएफ बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के खान-पान की सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं। जो ग्रामीण बीमार है और पानी में फंसे हैं उन्हें मोटरबोट के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाल कर अस्पताल में दाखिल करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Flood in Ferozepur BSF came forward to help border villagers who supported them in war
ग्रामीणों को आवाज लगाते बीएसएफ जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

आपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में सीमावर्ती ग्रामीणों ने बीएसएफ का बहुत साथ दिया था। ये बात पूरा देश जानता है। अब बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गांवों में बीएसएफ ग्रामीणों की मदद करती दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


बीएसएफ जवान बाढ़ प्रभावित गांवों में घुस कर ग्रामीणों की मदद के लिए ऊंची आवाज लगाकर पुकार रहे हैं और उनकी आवाज सुनकर मोटरबोट लेकर उन तक पहुंच रहे हैं। ये है सरहद पर बीएसएफ और ग्रामीणों में एक-दूसरे के प्रति प्यार।
विज्ञापन





पंजाब के सीमावर्ती गांव सतलुज दरिया में आई बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में आठ से दस फुट पानी भरा हुआ है। ज्यादातर ग्रामीण सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए हैं। कई ग्रामीण अपने मकानों की छतों पर घरेलू सामान लेकर बैठे हैं। हुसैनीवाला बॉर्डर से सटा टापू कालू वाला डूब चुका है। पीछे से डैम से पानी और छोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के जवान टापू कालू वाला पहुंच ग्रामीणों को ऊंची आवाज लगाकर पुकार रहे हैं ताकि किसी ग्रामीण की टापू के किसी कोने से आवाज आए तो वहां मोटरबोट लेकर पहुंच रहे हैं। बीएसएफ जवान कहते हैं कि युद्ध में सीमावर्ती ग्रामीणों ने कंधे से कंधा लगाकर साथ दिया था, अब बाढ़ में फंसे ग्रामीणों की मदद करने का मौका है। 


बीएसएफ बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के खान-पान की सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं। जो ग्रामीण बीमार है और पानी में फंसे हैं उन्हें मोटरबोट के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाल कर अस्पताल में दाखिल करवा रहे हैं। यही नहीं अपनी मोटरबोट में सेहत विभाग की टीमों को बैठाकर बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों के इलाज वास्ते पहुंच रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांव से बीमार बुजुर्ग महिला मनजीत कौर को लेकर आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed