फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fine of Rs 1.13 crore collected from farmers for burning stubble in state

Stubble Burning: पंजाब के पराली जलाने पर किसानों से वसूला 1.13 करोड़ का जुर्माना, मालवा में सबसे ज्यादा मामले

Thu, 21 Nov 2024 05:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Nov 2024 05:41 PM IST
सार

Stubble Burning: पंजाब में इस साल बीते वर्ष के मुकाबले पराली जलाने के मामले बहुत कम मिले हैं। हालांकि सूबे के किसानों से 1.13 करोड़ का जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले मालवा में आए हैं। 

विज्ञापन
Fine of Rs 1.13 crore collected from farmers for burning stubble in state
Stubble Burning - फोटो : Istock

विस्तार

पंजाब में इस सीजन में पराली जलाने के कुल मामले बुधवार को 10 हजार के पार हो गए हैं। हालांकि यह बीते वर्ष के मुकाबले लगभग 70 प्रतिशत कम हैं। पराली जलाने पर मुख्य पर्यावरण अभियंता डॉ. क्रुणेश गर्ग ने कहा कि इस साल हमें (पराली जलाने के) बहुत कम मामले मिले हैं। अभी तक लगभग 10 हजार मामले ही आए हैं, जबकि बीते साल 36,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे, जो हमें सैटेलाइट से मिले थे। 

विज्ञापन


चीफ एनवायरमेंटल इंजीनियर डॉ. क्रुणेश गर्ग ने बताया कि इस बार जो 10 हजार मामले आए हैं उनमें से हमने लगभग 4900 मामलों में कार्रवाई भी की है। ऐसे में पकड़े गए किसानों पर लगभग 1 करोड़ 84 लाख रुपये का मुआवजा लगाया गया है। कुल मुआवजे में से 1 करोड़ 13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला भी जा चुका है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. क्रुणेश गर्ग ने बताया कि इस वर्ष जितने भी पराली जलाने के मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर संगरूर या मालवा क्षेत्र और पटियाला की तरफ से मिले हैं। इस बार पराली जलाने को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मिलकर काम किया है। इस बार के लगभग 9000 नोडल अधिकारी फिल्ड में उतारे थे, जो सभी जिलों में काम कर रहे थे। 

179 नए मामले आए
पंजाब में बुधवार को पराली जलाने के 179 नए मामले आए। इससे अब इस सीजन के दौरान कुल मामले बढ़कर 10,104 हो गए हैं। बुधवार को सबसे अधिक 26-26 मामले जिला फिरोजपुर व संगरूर से सामने आए। पराली जलाने के 20 मामले मुक्तसर, 15 तरनतारन में, 14 फरीदकोट में, फाजिल्का में 10, मोगा में 9, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा व बरनाला में आठ-आठ मामले, मानसा में पांच, मालेरकोटला व कपूरथला में चार-चार, अमृतसर में तीन व पटियाला में दो मामले आए। गुरदासपुर व एसबीएस नगर में एक-एक मामला सामने आया।


संगरूर जिले में सबसे ज्यादा 1647 मामले
पंजाब में इस सीजन के दौरान 18 नवंबर तक पराली जलाने के 1647 मामलों के साथ सीएम का जिला संगरूर सबसे आगे है। फिरोजपुर 1189 मामलों के दूसरे, तरनतारन 802 मामलों के साथ तीसरे, 703 मामलों के साथ अमृतसर चौथे नंबर पर है। बठिंडा में पराली जलाने के कुल मामले 670, मुक्तसर में 668, मोगा में 596, मानसा में 560, पटियाला में 536, फरीदकोट में 470, कपूरथला में 321, लुधियाना में 246, फाजिल्का में 233 पराली जलाने के मामले हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed