फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ferozepur Railway Division operated two special trains for passengers stranded in Jammu flood situation

रेलवे की पहल:जम्मू में बाढ़, फंसे यात्रियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, लुधियाना व जालंधर में खानपान का प्रबंध

Fri, 29 Aug 2025 04:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 29 Aug 2025 04:57 PM IST
सार

जम्मू और पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात हैं। जम्मू क्षेत्र में बाढ़ में फंसे विभिन्न राज्यों के यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाई चलाई हैं। इसके अलावा यात्रियों के खानपान का प्रबंध लुधियाना व जालंधर कैंट स्टेशन पर किया गया है।

विज्ञापन
Ferozepur Railway Division operated two special trains for passengers stranded in Jammu flood situation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारी बारिश की वजह से जम्मू और पंजाब में बाढ़ के हालात हैं। खास तौर पर बाढ़ प्रभावित जम्मू क्षेत्र में फंसे यात्रियों के लिए फिरोजपुर रेलवे मंडल ने खास पहल करते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के चलते रेल यातायात प्रभावित है, इसलिए विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रेलयात्रियों की सुविधा और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक रेलयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए 28 अगस्त को जम्मूतवी से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें पहली विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1400 रेलयात्रियों को लेकर वाराणसी और दूसरी विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1200 रेलयात्रियों को लेकर नई दिल्ली रवाना हुई।
विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेल प्रशासन हमेशा अपने सम्मानित रेलयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानता है और आपदा की स्थिति में भी उनको हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों क संचालन किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विशेष ट्रेनों में यात्रा के दौरान फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर वाणिज्य निरीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य), टिकट चेकिंग स्टाफ तथा कैटरिंग स्टाफ के सहयोग से खानपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि रेलयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि विशेष व्यवस्था के अंतर्गत रेलयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed