{"_id":"6900c5893e4f9bc1a101f81b","slug":"farmers-protested-against-the-officials-who-came-to-take-action-against-stubble-burning-in-barnala-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stubble Burning: बरनाला पराली जलाने पर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने घेरा, ढाई घंटे तक तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stubble Burning: बरनाला पराली जलाने पर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने घेरा, ढाई घंटे तक तनातनी
Tue, 28 Oct 2025 07:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:00 PM IST
सार
बरनाला में धान की पराली को आग लगाने के मामले को लेकर किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को किसान यूनियन के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
किसानों ने किया अधिकारियों का घेराव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरनाला में धान की पराली को आग लगाने के मामले को लेकर किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को किसान यूनियन के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव जंगियाना में कृषि अधिकारियों किसान के खेत में आग लगाने के संबंध में कार्रवाई के लिए पहुंचे थे, जिसको को लेकर किसानों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कृषि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गांव जंगियाना से गांव दुल्लेवाल को जाने वाली सड़क के किनारे एक किसान ने पराली को आग लगा दी है। नोडल अफसर कुलदीप सिंह और उनकी टीम सेटेलाइट द्वारा दी गई लोकेशन पर पहुंचे और उन्होंने किसान को बताया कि पराली जलाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब इस मामले का पता आसपास के किसानों और किसान यूनियन डकौंदा को लगा तो उन्होंने टीम को घेर लिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भदौड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। ढाई घंटे तक अधिकारियों की टीम का घेराव रखा गया और लिखित में किसान पर कोई कार्रवाई न करने के आश्वासन के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
किसान नेता कुलवंत सिंह मान, सीरा सिंह शैहणा और भोला सिंह छन्नण ने कहा कि अगर सरकार ने पराली की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो इसी तरह खेतों में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन