{"_id":"692444def9264733a3089cf6","slug":"farmers-expressed-their-anger-in-front-of-the-sdm-office-in-abohar-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने जताया रोष, बोले- नहीं मिला उचित मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar News: किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने जताया रोष, बोले- नहीं मिला उचित मुआवजा
Mon, 24 Nov 2025 05:13 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 24 Nov 2025 05:13 PM IST
सार
अबोहर हलके के गांव कंधवाला अमरकोट के किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष जताते हुए कहा कि भारी बरसात से जिन किसानों की फसलें खराब हुई थी उनको उचित मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन
रोष जताते किसान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अबोहर हलके के गांव कंधवाला अमरकोट के किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष जताते हुए कहा कि भारी बरसात से जिन किसानों की फसलें खराब हुई थी उनको उचित मुआवजा नहीं मिला बल्कि जिन लोगों का नुकसान नहीं हुआ, वे लोग इस मुआवजे का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोबारा से स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव वासियों ने कहा कि अगस्त 2025 मे हुई भारी बरसातों से उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था जिसका मुआवजा अभी तक उन्हें नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने फसलों के खराबे के लिए 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया था लेकिन उनके हल्के के पटवारी और कानूनगो ने जो स्पेशल गिरदावरी बनाई है वह उचित नहीं है क्योंकि जो सर्वे हुआ जिसमें वे लोग शामिल हैं जिनकी फसलों का नुकसान ही नहीं हुआ। जिन किसानों का असली नुकसान हुआ है उन लोगों को इस मुआवजे से वंचित रखा गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा पीड़ित किसानों को जो गेहूं का बीज मुहैया करवाया जा रा है वह भी ऐसे जमींदारों को दिया जा रहा है जिनका नुकसान ही नहीं हुआ।
विज्ञापन