फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Family members created a ruckus following a female student suicide

11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा, कहा- टीचर्स ने मानसिक रूप से किया परेशान

Wed, 30 Sep 2026 08:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 08:06 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि स्कूल की दो महिला शिक्षिकाएं छात्राओं को मानसिक रूप से परेशान करती थीं। इसी के चलते हमारी बेटी ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Family members created a ruckus following a female student suicide
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सारागढ़ी मेमोरियल स्कूल ऑफ एमिनेंस की 11वीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को स्कूल की छात्राओं और परिजनों में रोष फैल गया। गुस्साई छात्राओं और परिवार वालों ने स्कूल परिसर के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षिकाओं और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि स्कूल की दो महिला शिक्षिकाएं छात्राओं को मानसिक रूप से परेशान करती थीं और उनके चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणियां की जाती थीं। मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि इन शिक्षिकाओं के व्यवहार से उसकी बहन और उसकी सहेलियां परेशान थीं। परिजनों के अनुसार, छात्रा को एनसीसी से भी हटा दिया गया था और छात्रा को एक महीने के लिए स्कूल से निकालने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


मृतका की सहेली ने बताया कि शिक्षिकाओं की अपमानजनक बातों से वह आहत हो गई थी। मृतका पंजाब पुलिस में अधिकारी बनना चाहती थी।  छात्राओं और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से मामले में जिम्मेदार शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक शिक्षिकाओं और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर मुख्य सड़क जाम करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। प्रिंसिपल से भी बातचीत की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed