फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   118th Mayors Conference in Chandigarh

118वां महापौर सम्मेलन: चंडीगढ़ में इस दिन से जुटेंगे देशभर के मेयर, शुरू हुई तैयारियां

Wed, 30 Sep 2026 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 11:08 PM IST
सार

गृह सचिव ने संबंधित विभागों को सम्मेलन के लिए निर्धारित जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से हो सके।

विज्ञापन
118th Mayors Conference in Chandigarh
चंडीगढ़ में महापौर सम्मेलन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ में 118वां महापौर सम्मेलन 4 से 6 अक्तूबर 2026 तक होटल माउंट व्यू, सेक्टर-10 में आयोजित होगा। सम्मेलन में देशभर से महापौर और प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गृह सचिव चंडीगढ़ मनदीप सिंह बराड़ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक में महापौर सौरभ जोशी, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और देशभर से आने वाले महापौरों एवं प्रतिनिधियों के ठहरने, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


चार अक्तूबर से होगी सम्मेलन की शुरुआत
सम्मेलन की शुरुआत 4 अक्तूबर को अतिथियों के आगमन से होगी। 5 अक्तूबर को उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा परिषद की बैठक और चंडीगढ़ नगर निगम की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से महापौरों एवं प्रतिनिधियों को परिचित कराने के लिए भ्रमण भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। 6 अक्तूबर को समापन सत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव ने संबंधित विभागों को सम्मेलन के लिए निर्धारित जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से हो सके। बता दें कि बीत साल हरियाणा के करनाल में महापौर सम्मेलन हुआ था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed