{"_id":"6b0031385d2977ed5a012566","slug":"encounter-in-zirakpur-murder-of-asi-iqbal-singh-apprehended-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में एनकाउंटर: एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड काआरोपी काबू, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में एनकाउंटर: एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड काआरोपी काबू, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
Fri, 20 Nov 2026 06:24 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
पंजाब पुलिस के एएसआई इकबाल सिंह की 11 अक्तूबर को तरनतारन में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह फिरोजपुर के काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर अमनदीप उर्फ हैप्पी बामन का शुक्रवार शाम जीरकपुर के होटल में पुलिस से एनकाउंटर हो गया।
विज्ञापन
जीरकपुर-चंडीगढ़ हाईवे स्थित होटल केएमजी की पहली मंजिल के कमरे में छिपे आरोपी ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम को देखते ही सरेंडर करने के बजाय फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसकी जांघ में लगी। दोनों तरफ से एक-एक राउंड फायर हुआ। घायल आरोपी को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पीएक्स-3 पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी ऑपरेशन आकाशदीप औलख ने बताया कि एजीटीएफ को सूचना मिली थी कि हैप्पी बामन अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित होटल केएमजी में छिपा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे डीएसपी राजन परमिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने होटल में दबिश दी। पहली मंजिल के कमरे में मौजूद आरोपी को पुलिस ने बाहर आकर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसकी जांघ में लगी। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
एएसआई की गोलियां मारकर की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, हैप्पी बामन 11 अक्तूबर 2026 को तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं क्षेत्र में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह (55) की हत्या के मामले में वांछित था। ड्यूटी से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे इकबाल सिंह पर दो बाइक सवार हमलावरों ने उनकी पत्नी के सामने गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, हैप्पी बामन डौनी बल गैंग से जुड़ा है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जीरकपुर थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर एएसआई हत्याकांड में उसकी भूमिका, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाएगी।
