फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Encounter in Garhshankar two bike riders opened fire on police one injured in retaliatory action

गढ़शंकर में एनकाउंटर: दो बाइक सवारों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक घायल; दो गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 03:56 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान करन गजपाल उर्फ कन्नू पुत्र बसंत रॉय निवासी बस्सी वजीदपुर थाना हरियाणा और सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिम्मू पुत्र बलजीत सिंह निवासी इब्राहीमपुर थाना गढ़शंकर के तौर पर हुई है। करन गजपाल उर्फ कन्नू को टांग में गोली लगी है।

विज्ञापन
Encounter in Garhshankar two bike riders opened fire on police one injured in retaliatory action
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गढ़शंकर में बारापुर कुनैल रोड पर दो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक घायल हो गया। पुलिस के द्वारा नाके पर रोके जाने पर बाइक सवारों ने गोली चलाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

विज्ञापन


डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस ने बारापुर कुनैल रोड पर जंगल के बीच एसएचओ गगनगदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाका लगाया हुया था। इस दौरान बारापुर की और से दो मोटरसाइकिल सवार आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया और घायल को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान करन गजपाल उर्फ कन्नू पुत्र बसंत रॉय निवासी बस्सी वजीदपुर थाना हरियाणा और सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिम्मू पुत्र बलजीत सिंह निवासी इब्राहीमपुर थाना गढ़शंकर के तौर पर हुई है। करन गजपाल उर्फ कन्नू को टांग में गोली लगी है। बदमाशों की तरफ से दागी गई एक गोली पुलिस चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और दूसरी पुलिस की गाड़ी पर लगी। पुलिस ने भी जबाव में पांच से छह फायर किए। करन गजपाल के खिलाफ पहले से थाना सदर होशियारपुर में आर्म्स एक्ट तहत और सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिम्मू के खिलाफ जिला शहीद भगत सिंह नगरके थाना बंगा सिटी में हत्या का मामला दर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed