{"_id":"6acc73dec009dabd200c737e","slug":"ed-raids-in-punjab-searches-conducted-bathinda-patiala-park-hospital-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ईडी की रेड: बठिंडा और पटियाला में पार्क अस्पताल में दी दबिश, पानीपत में महिला की मौत से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ईडी की रेड: बठिंडा और पटियाला में पार्क अस्पताल में दी दबिश, पानीपत में महिला की मौत से जुड़े तार
Mon, 12 Oct 2026 11:17 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:17 AM IST
सार
पंजाब में सोमवार को ईडी की टीम ने पार्क अस्पताल में दबिश दी। ईडी की टीमें सुबह करीब नाै बजे बठिंडा और पटियाला पहुंची और दस्तावेज जांचे।
विज्ञापन
पार्क अस्पताल में ईडी की रेड
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बठिंडा पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने पार्क अस्पतालों पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, बठिंडा और पटियाला स्थित पार्क अस्पतालों में ईडी की छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई आयुष्मान भारत योजना के तहत कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में की जा रही है। टीम अस्पतालों के प्रशासनिक कार्यालयों, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की कड़ियां हरियाणा के पानीपत में सामने आए एक कथित धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी हैं। वहां एक मरीज की मौत के बाद पार्क अस्पताल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सड़क हादसे में पैर की हड्डी टूटने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के पास आयुष्मान कार्ड था और महिला के पांव का इलाज किया जाना था।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक राशि का क्लेम लेने के लिए मरीज की सहमति के बिना उसके दिल में स्टंट डाल दिया गया। आरोप है कि इस घटना के बाद महिला की मौत हो गई। मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
जांच के दौरान सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत अधिक लाभ लेने के लिए सहमति पत्रों पर कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और संबंधित कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।
मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम अस्पतालों के प्रशासनिक कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच कर रही है। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कंप्यूटर, सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डिजिटल डेटा की भी पड़ताल की जा रही है। छापेमारी के दौरान अस्पताल परिसर में आवाजाही पर पाबंदी लगाए जाने की भी सूचना है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई से जुड़े विस्तृत आधिकारिक बयान और जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं।