फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ED attached GBP property worth 205 crore

ईडी की रेड: जीबीपी की 205 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, 69 बीघा जमीन कब्जे में ली, ग्रुप के डायरेक्टर्स भगोड़े

Sat, 09 Nov 2024 12:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ ईडी ने कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जीबीपी की 205 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इनमें दो हाउसिंग प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
ED attached GBP property worth 205 crore
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चंडीगढ़ की टीमों ने मोहाली और जीरकपुर में न्यू एयरोसिटी रोड पर स्थित मैसर्स गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीबीपीपीएल) के कई हाउसिंग प्रोजेक्ट पर रेड की। कार्रवाई करते हुए ईडी ने प्रमोटर्स की 205 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी ने जीरकपुर स्थित न्यू एयरोसिटी रोड पर एथेंस-1 और एथेंस-2 प्रोजेक्ट की कुल 69 बीघा जमीन को अटैच किया है। इसमें एथेंस-1 की 49 बीघा 8 बिस्वा जमीन और एथेंस-2 की 19 बीघा 2 बिस्वा जमीन शामिल है। इस जमीन पर रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रोजेक्ट चल रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईडी ने बीते अगस्त में मैसर्स गुप्ता बिल्डर्स को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। बार-बार समन के बावजूद कंपनी के डायरेक्टर और प्रमोटर ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इस वजह से ईडी ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रोजेक्ट्स को कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि ईडी 1 अगस्त 2023 को मैसर्स जीबीपीपीएल के डायरेक्टर्स में सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता और रमन गुप्ता को भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


अब तक 305 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
ईडी चंडीगढ़ की टीम इससे पहले गुप्ता बिल्डर्स पर कार्रवाई करते हुए 305.51 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच कर चुका है। 20 सितंबर 2022 को ईडी ने गुप्ता बिल्डर्स की 147 करोड़ 81 लाख 30 हजार 562 रुपये की चल व अचल संपत्ति को जब्त किया था। 27 अप्रैल 2023 को 157 करोड़ 70 लाख 07 हजार 215 रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
मैसर्स गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म ने मोहाली, जीरकपुर, डेराबसी और आसपास के इलाकों में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किए। इन हाउसिंग प्रोजेक्ट में रेजिडेंशियल व कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर 1500 करोड़ रुपये की निवेशकों से धोखाधड़ी की गई। ईडी ने 8 अक्तूबर 2021 को केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed