फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dunki Route is becoming the gateway for most wanted criminals of Punjab

Dunki Route: पंजाब के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों का गेट-वे, सूबे में अपराध कर विदेशों में छिप जाते हैं गैंगस्टर

Tue, 18 Feb 2025 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई इन डंकी रूट के जरिये पहले कनाडा और फिर अमेरिका पहुंच गया। विदेश में ही बैठकर फिर गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने अपने गुर्गों के जरिए महाराष्ट्र के नामी चेहरे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Dunki Route is becoming the gateway for most wanted criminals of Punjab
पंजाब - फोटो : फाइल

विस्तार

डंकी रूट पंजाब के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों का गेट-वे बनता जा रहा है। प्रदेश के नामी गैंगस्टर गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, हैप्पी पासियां, अर्श डल्ला, जोरा और 30 से ज्यादा मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर भी इन डंकी रूट के जरिये ही विदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपना ठिकाना बनाए बैठे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका, कनाडा, फिलीपींस, ग्रीस, जर्मनी, यूके के अलावा अन्य देश को चोरी छिपे जाने वाले इन डंकी रूट के हर एक रास्ते और ठिकानों से प्रदेश के गैंगस्टर भलीभांति परिचित हैं। यही कारण है कि विदेश में बैठे ये मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर पंजाब में आसानी से अपने मंसूबों को अंजाम दिलवाकर अपने गुर्गों को लगे हाथ इन डंकी रूटों के गेट-वे के जरिए विदेश बुला लेते हैं। 

विज्ञापन

डंकी रूट ऑपरेट करने वालों से गैंगस्टरों का लिंक

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रदेश के जो गैंगस्टर विदेश में छिपे बैठे हैं, वह डंकी रूट ऑपरेट करने वाले इन नेटवर्क को अच्छे से जानते हैं। अलग-अलग डंकी रूट ऑपरेट करने वाले गिरोह के इन मास्टरमाइंड से लिंक हैं। पंजाब या देश के अन्य किसी राज्य में कोई हार्ड कोर क्रिमिनल वारदात को अंजाम देता है तो वह विदेश में बैठे अपने ग्रुप के लोगों के जरिए इन डंकी रूट का इस्तेमाल कर विदेश भागने की सबसे पहली कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

ये हैं वाछित गैंगस्टर

-गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई। अमेरिका में होने के इनपुट।
-सतिंदरजीत सिंह, उर्फ सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है। अमेरिका में होने के इनपुट।
-गुरप्रीत सिंह ढिल्लों उर्फ गोल्डी राजपुरा। एजेंसियों के पास जर्मनी होने के इनपुट।
-हरजीत सिंह उर्फ लाडी। जर्मनी में होने के इनपुट।
-हरजोत सिंह गिल पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला हरजोत सिंह गिल वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है। यह गोल्डी बराड़ के नेटवर्क के साथ अंतरराष्ट्रीय वसूली रैकेट में शामिल।
-दरमनजीत सिंह उर्फ दरन काहलों। इसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया था। यह अमेरिका में रह रहा है।
-कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू। जर्मनी में होने के इनपुट।
-अमृत बल- अमेरिका में छिपा बैठा अमृत बल भारत में हथियारों की तस्करी करवाता है।
-अर्शदीप सिंह अर्श उर्फ डल्ला। यह कनाडा में छिपा बैठा है।
-लखवीर सिंह उर्फ लंडा कनाडा में छिपा बैठा है। लंडा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सरगना है।

ये गैंगस्टर भी मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में

एनआईए और अन्य एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के जिन मोस्ट वॉन्टेड की उन्हें तलाश है, वह डंकी रूट के जरिए विदेश जा पहुंचे हैं। इस लिस्ट में गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला, सतविंदर सिंह उर्फ सैम, सनोवर ढिल्लो, चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला, रामदीप सिंह उर्फ रमन जज, गगनदीप सिंह उर्फ गगना, विक्रमजीत सिंह बराड़ा उर्फ विक्की, कुलदीप सिंह उर्फ दीप नवांशहरिया, रोहित गोदारा, गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल, सचिन थापन उर्फ सचिन, जगजीत सिंह उर्फ गांधी, जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवार, आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान में, राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री, संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला उर्फ सन्नी, मनप्रीत सिंह उर्फ पीता,सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चठ्ठा, गुरजंत सिंह उर्फ जंटा और रमनजीत सिंह उर्फ रोमी हांगकांग में छिपा बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed