फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   DSP Gursher Singh dismissed in Lawrence Bishnoi interview case

पंजाब पुलिस का DSP बर्खास्त: हाई कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार ने लिया एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है मामला

Thu, 02 Jan 2025 09:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2025 09:14 PM IST
सार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू के मामले में पंजाब सरकार ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद गृह विभाग की तरफ से मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
DSP Gursher Singh dismissed in Lawrence Bishnoi interview case
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : ट्विटर @LawrenceBishn14

विस्तार

पंजाब सरकार ने डीएसपी रैंक के अधिकारी को नौकरी से निकाल दिया है। गृह विभाग की तरफ से डीएसपी गुरशेर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। डीएसपी के खिलाफ यह कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू के मामले में की गई है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद विभाग की तरफ से यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने मामले में उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए थे। गृह विभाग के सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि राज्य सरकार इस बात से सहमत है कि गुरशेर सिंह संधू ने सीआईए खरड़ की हिरासत में लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के दौरान अपने दुर्व्यवहार और कर्तव्य की लापरवाही के परिणामस्वरूप पंजाब पुलिस की छवि को गंभीर रूप से धूमिल किया है। ड्यूटी को सही तरीके से पूरा न करने की विफलता पंजाब पुलिस के अनुशासन और आचरण नियमों का एक गंभीर उल्लंघन है। इसलिए भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत प्रदान शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त कारणों से गुरशेर सिंह को पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई थी। आदेशों में कहा गया कि उनके द्वारा चार्जशीट भी स्वीकार नहीं की गई, जिसके चलते आगे की कार्रवाई के लिए उनके घर के बाहर चार्जशीट चस्पा दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था। डीएसपी गुरशेर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश करने का फैसला विशेष जांच टीम (एसआईटी) की सिफारिशों पर किया गया था, जिसकी अध्यक्षता विशेष डीजीपी (मानवाधिकार) प्रमोद कुमार ने की है। एसआईटी ने पाया कि विवादास्पद साक्षात्कार मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था, जब बिश्नोई 3-4 सितंबर 2022 को सीआईए खरड़ की हिरासत में था। उस समय गुरशेर डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) थे। बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उनकी कथित भूमिका के लिए जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed