फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drug syndicate changed route Mafia returned to old route due to strictness in Punjab

ड्रग सिंडिकेट ने बदला रूट: पंजाब में सख्ती से माफिया पुराने रास्ते पर लाैटा, अब वाया जम्मू-नेपाल आ रहा नशा

Sat, 05 Apr 2025 09:41 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 09:41 AM IST
सार

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही जंग के कारण ड्रग्स कारोबार में भारी गिरावट आई है, जिससे कई बड़े आतंकी संगठनों, ड्रग्स सिंडिकेट और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
Drug syndicate changed route  Mafia returned to old route due to strictness in Punjab
ड्रग माफिया ने बदला रास्ता - फोटो : twitter

विस्तार

सरहद पार से पंजाब में ऑपरेट किए जा रहे ड्रग्स सिंडिकेट ने अब रूट बदल लिया है। ड्रग्स माफिया नशे की खेप को पंजाब पहुंचाने के लिए अब 90 के दशक में इस्तेमाल होने वाले पुराने रूट जम्मू-कश्मीर और नेपाल पर लौट आए हैं। इस बात का खुलासा पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में हुआ है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोगा सेक्स स्कैंडल: एसएसपी, एसपी और दो इंस्पेक्टरों की सजा पर क्यों टला फैसला? 18 साल पुराना मामला, सीबीआई कोर्ट सुनाएगी सजा
विज्ञापन


हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष पंजाब फ्रंटियर ने पंजाब पुलिस के साथ इनपुट साझा किए थे। बताया था कि पंजाब सरकार के ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के कारण पाकिस्तान से लगती पंजाब की 530 किलोमीटर से अधिक के सीमाओं वाले क्षेत्र में ड्रोन से ड्रग्स की सप्लाई में कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ की मानें तो बॉर्डर पर ड्रोन से ड्रग्स की सप्लाई करीब 66 प्रतिशत तक घट गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर ड्रग्स तस्कर या तो जेल में हैं या फिर अंडरग्राउंड हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर और नेपाल के पुराने रूट फिर हुए एक्टिव

पाकिस्तान के साथ लगते सरहदी इलाकों पर नशा तस्करी पर शिकंजा कसते ही माफिया ने पुराने रूट और सिंडिकेट एक्टिव कर लिए हैं। जम्मू-कश्मीर और नेपाल के जरिए अब पंजाब में ड्रग्स लाने के पंजाब पुलिस को इनपुट मिले हैं। 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों को नशे की खेप की सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा नेपाल के जरिए उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल के ड्रग्स सिंडिकेट के जरिए दोबारा पंजाब में नशा लाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के रूट में विशेषकर हिमाचल और उत्तराखंड के भी कई ड्रग्स माफिया शामिल हैं।

पाकिस्तान फ्री में नशा देने को हुआ तैयार

पंजाब पुलिस की इस रिपोर्ट में एक और बड़ी बात सामने आई है कि पाकिस्तान और आईएसआई पंजाब के नशा तस्करों को फ्री में हेरोइन, आइस और अन्य महंगे नशों की खेप फ्री में डिलीवरी देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed