फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Driver burnt alive in car accident in Bathinda

Punjab: जिंदा जल गया कार सवार... डबवाली-बठिंडा हाईवे पर एक्सीडेंट, गाड़ी में लगी थी सीएनजी किट

Mon, 06 Oct 2025 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

डबवाली-बठिंडा हाईवे पर कार एक्सीडेंट के बाद गाड़ी में आग लग गई। कार में सवार चालक उसमें फंस गया और वह जिंदा जल गया। मृतक की पहचान मोहताश कुमार नारंग उर्फ मोनू (32) निवासी परसराम नगर, बठिंडा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Driver burnt alive in car accident in Bathinda
मृतक की फाइल फोटो और जली कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में सड़क हादसे में कार सवार व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना डबवाली-बठिंडा हाईवे पर रविवार देर रात की है। दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद व्यक्ति घर लौट रहा था। अचानक उसकी कार संतुलन बिगड़ गया और कार हाईवे से नीचे की तरफ पलट गई और उसमें आग लग गई। कार चालक गाड़ी में ही फंस गया और वह कार के भीतर ही जिंदा जल गया। मृतक की पहचान मोहताश कुमार नारंग उर्फ मोनू (32) निवासी परसराम नगर, बठिंडा के तौर पर हुई है। यह हादसा हाईवे पर स्थित गांव गुरुसर सेहने वाला के पास हुआ है। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार वह बठिंडा से मंडी डबवाली की तरफ जा रहा था। जब वह गांव गुरुसर सैनेवाला के बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। मोनू निजी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी और मां है, जो विकलांग है। मोनू की पत्नी चाहत नारंग एक बैंक में प्राइवेट नौकरी करती है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गाड़ी में सीएनजी किट लगी थी, लेकिन सीएनजी किट मंजूरशुदा नहीं थी। संभावना जताई जा रही है कि सीएनजी गैस के रिसाव होने से कार में आग लगी है। 
विज्ञापन


हादसे के दौरान कार के चारों दरवाए लॉक थे। शव बुरी तरह जल गया था। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा रात करीब दो बजे हुआ है। इस वजह से आसपास के लोगों को घटना का पता देरी से चला। कुछ समय बाद आग की बड़ी लपटों के देखकर हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने थाना संगत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था और कार भी जलकर राख हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed