फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   DGP Gaurav Yadav take action against HRTC bus attack and Bhindrawale poster case

HRTC बस पर हमला: होशियारपुर में बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर मामले में अब होगा एक्शन, सीएम मान ने दिए आदेश

Wed, 19 Mar 2025 09:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 19 Mar 2025 09:59 PM IST
सार

हिमाचल रोडवेज की बस पर हमले की घटना मंगलवार देर शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर डिपो की बस (एचपी 67 ए-1321) पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन
DGP Gaurav Yadav take action against HRTC bus attack and Bhindrawale poster case
हमले में क्षतिग्रस्त हिमाचल रोडवेज की बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जरनैल सिंह भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने व खालिस्तान समर्थित पोस्टर व झंडों को हटाने के मामले के तूल पकड़ते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को टेलीफोन पर आपस में बात की।

विज्ञापन


इस दौरान मंगलवार को चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर के पास हिमाचल परिवहन की बस पर हमला करने और होशियारपुर बस अड्डे पर हिमाचल की सरकारी व निजी बसों पर भिंडरांवाले के पोस्टर चिपकाए जाने के मामले पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि डीजीपी को आदेश दिए गए हैं कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, हिमाचल में बीते दिनों सिख युवकों की बाइक से भिंडरांवाले की तस्वीरें, खालिस्तान समर्थित पोस्टर व झंडे हटाए जाने के मामले पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने एक बयान में कहा कि पंजाब से आने वाले हर व्यक्ति का वह मान-सम्मान करते हैं। कई बार कुछ युवक बहक जाते हैं, तो इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सुक्खू ने कहा कि वह महापंजाब का हिस्सा थे। वह पंजाब को हमेशा बड़ा भाई मानते हैं और गुरुओं व सिख धर्म को वह भी मानते हैं। वहीं, हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पंजाब में एचआरटीसी बसों पर पथराव पर कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय राज्य है, मगर कांग्रेस सरकार के कुशासन के चलते आए दिन अप्रिय घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरटीसी ने मनाली, मणिकर्ण व बैजनाथ जाने वाली बसों को वापस बुलाया
पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट काॅरपोरेशन (पीआरटीसी) ने एहतियात के तौर पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली, मणिकर्ण और बैजनाथ जाने वाली पांच बसों को बीच रास्ते ही वापस बुला लिया। यह चंडीगढ़ व पटियाला डिपो की बसें थीं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के बाकी स्टेशनों के लिए पीआरटीसी की बसों की सेवा रोजाना की तरह निर्विध्न जारी रही। आने वाले दिनों में मनाली, मणिकर्ण और बैजनाथ में पीआरटीसी की बस सेवा रोके जाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगर जरूरत पड़ी, तो सावधानी के तौर पर इस तरह का फैसला मौके पर ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed