फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Demand for special relief package from Center govt in time of flood crisis in Punjab

Punjab Flood: मुश्किल दौर में पंजाब, केंद्र से विशेष पैकेज की दरकार, आप, भाजपा, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्र

Sun, 31 Aug 2025 04:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 31 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

Flood in Punjab: पंजाब में बाढ़ से संकट पैदा हो गया है। इस मुश्किल दौर में पंजाब को केंद्र से मदद की आस है। पंजाब के तमाम दलों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Demand for special relief package from Center govt in time of flood crisis in Punjab
उफान पर रावी नदी। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

बाढ़ के दौरान संकट की इस घड़ी में पंजाब को केंद्र से मदद की आस है। आम आदमी पार्टी समेत सभी दलों ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस प्राकृतिक आपदा के समय राज्य की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब सरकार पूरे दिल से प्रयास कर रही है और पूरी तरह अपने लोगों के साथ खड़ी है। राज्य में हुए नुकसान का आकलन होने के बाद केंद्र से विशेष पैकेज की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन


जल स्रोत मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने कहा कि इस वक्त केंद्र से हमदर्दी की उम्मीद है। इस वक्त सभी दलों को राजनीति छोड़कर पंजाब के लोगों को राहत देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में बाढ़ से हुए भारी नुकसान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल केंद्रीय सहायता की अपील की है। पत्र में उन्होंने पंजाब की गंभीर स्थिति को भी उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि पंजाब भारत की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती का प्रमुख राज्य है। पिछले कई दिनों से यहां लगातार हो रही भारी बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के कारण पंजाब भारी बाढ़ की मार झेल रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आने वाले दिनों में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जो पहले से ही गंभीर स्थिति को और बिगाड़ सकती है।

जाखड़ ने अपील की है कि जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय मूल्यांकन टीमें तुरंत भेजी जाएं और पंजाब की बाढ़ प्रभावित आबादी की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई गांव और लोगों की कृषि योग्य भूमि बाढ़ की चपेट में है। केंद्र सरकार को जल्द पंजाब की सुध लेनी चाहिए। उधर, शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मांग की है कि बाढ़ के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान के मद्देनजर किसानों को जो कर्ज दिया है, उसके एक साल का ब्याज माफ कर देना चाहिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से 60,000 करोड़ रुपये का रुका हुआ फंड तुरंत जारी करने की मांग की है।

 

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि पंजाब इस समय बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहा है। बाढ़ के कारण राज्य के करीब 1000 गांव और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोज़पुर, फाज़िल्का और होशियारपुर जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लगभग 3 लाख एकड़ कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

 

मान ने SDRF के नियमों में बदलाव की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रावधान किसानों को हुए वास्तविक नुकसान की भरपाई करने में नाकाफी हैं। पंजाब सरकार किसानों को प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजा देना चाहती है, जिसके लिए केंद्र से सहमति मांगी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि पंजाब के हालातों को गंभीरता से देखते हुए न सिर्फ रुका हुआ फंड जारी किया जाए बल्कि किसानों और आम जनता को राहत देने के लिए नियमों में तुरंत संशोधन भी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed