फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Election Arvind Kejriwal Calls punjab mla punjab cabinet meeting on 13th

दिल्ली की हार से पंजाब में हलचल: केजरीवाल ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई, मनजिंदर सिरसा का दावा- मान को हटाएंगे

Mon, 10 Feb 2025 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक सोमवार को बुलाई गई थी। दिल्ली के नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया है। ऐसे में अब कैबिनेट की बैठक 13 फरवरी को होगी। 

विज्ञापन
Delhi Election Arvind Kejriwal Calls punjab mla punjab cabinet meeting on 13th
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने मंगलवार को प्रदेश के सभी विधायकों को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। इसी के चलते पंजाब सरकार की आज होने वाली कैबिनेट की मीटिंग स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 13 फरवरी को चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

केवल पंजाब में बची सरकार

दरअसल दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार अब केवल पंजाब में ही बची है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब पंजाब का रुख कर सकते हैं। बाजवा ने कहा था कि आप के कई विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। ऐसे में आप में आने वाले दिनों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। यहां तक की प्रदेश में आप मध्यावधि चुनाव कराने के लिए भी रणनीति तैयार कर सकती है। 

लुधियाना से उपचुनाव लड़ सकते हैं केजरीवाल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केजरीवाल लुधियाना से उपचुनाव लड़ सकते हैं। आप के एक विधायक के निधन होने से यह सीट खाली पड़ी है। नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के तौर पर प्रदेश के लोगों के बीच जाकर जनाधार जुटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आज एक टिकाऊ और अच्छी सरकार की जरूरत है, जो प्रदेश के मुद्दों को केंद्र के समक्ष मजबूती से उठा सके। बाजवा ने यहां तक कहा कि केंद्र और मान सरकार के बीच खराब रिश्तों के कारण प्रदेश को उसके हक से वंचित होना पड़ रहा है।

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भगवंत मान रविवार को होशियारपुर के एक रिजाॅर्ट में बीनू ढिल्लों और अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचे। एक रात रुकने के बाद मान सोमवार दोपहर को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद कंग ने बैठक बुलाने को बताया सामान्य

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि हम दिल्ली के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हमने पिछले 10 सालों में दिल्ली को बेहतर बनाने और अच्छी सरकार देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और यह लड़ाई जारी रहेगी... जहां तक बैठकों का सवाल है, पार्टी एक सतत प्रक्रिया है। भविष्य की रणनीति बनाने के लिए पार्टी की सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जा रहा है... कल पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के विधायकों की अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक होगी... यह अगली रणनीति तैयार करने के लिए एक संगठनात्मक बैठक है।
विज्ञापन

मनजिंदर सिरसा का बड़ा आरोप

वहीं भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर ट्वीट किया कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की मीटिंग बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल भगवंत मान को अयोग्य बताकर सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वे महिलाओं को ₹1000 देने का वादा पूरा करने में विफल रहे, नशाखोरी रोकने में असफल रहे और पंजाब की स्थिति को और खराब कर दिया। अब वे सारी विफलता भगवंत मान पर मढ़ना चाहते हैं। वे आप पंजाब के विधायकों से कहलवा रहे हैं कि केजरीवाल एक ‘अच्छे आदमी’ हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed