फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Delhi AAP team now faces BJP ministers in Punjab

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक: पंजाब में दिल्ली की आप टीम का मुकाबला अब भाजपा के मंत्रियों से, पार्टी ने खोला मोर्चा

Sun, 23 Feb 2025 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 02:05 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस पर तीन सिख चेहरों को टिकट दी थी, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं। गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली और जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Delhi AAP team now faces BJP ministers in Punjab
अमृतसर पहुंचे मनजिंदर सिरसा। - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में दिल्ली की आप टीम का मुकाबला अब भाजपा के मंत्रियों से होगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल से अब सिख चेहरों को पंजाब की धरती पर उतारा जा रहा है। दिल्ली में आप के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अब भाजपा ने पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने आप की दिल्ली टीम को पंजाब में घेरने के लिए अपना मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। दिल्ली में भाजपा सरकार में मंत्री बनने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा शनिवार को अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला और पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रह चुके हैं। वह भाजपा-अकाली दल सरकार में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के ओएसडी रह चुके हैं। ऐसे में भाजपा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़ा सिख चेहरा मैदान में उतारा है, जोकि आने वाले दिनों में पंजाब की सियासत में अहम सियासी किरदार निभाते नजर आएंगे। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी लगातार मान सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। इससे भाजपा हाईकमान ने अपने मंत्रियों और बड़े सिख चेहरों के जरिए पंजाब की राजनीति को साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप की दिल्ली टीम का दौरा बढ़ा, कड़े फैसले ले रही सरकार

दिल्ली की आप टीम के बड़े नेता अब पंजाब की जमीन पर नजर आने लगे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपना दौरा बढ़ा दिया है। पंजाब की मान सरकार ने भी अपने तेवर बदल दिए हैं, भ्रष्टाचार और लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर जहां गाज गिर रही है, वहीं बड़े प्रशासनिक फेरबदल भी किए जा रहे हैं। आप की दिल्ली टीम के बड़े नेता सिसोदिया ने बीते दिनों पंजाब के जीरकपुर में स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया था, वह गुरदासपुर तक दौरे पर गए थे। शनिवार को भाजपा दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा जब अमृतसर में थे, तब सिसोदिया ने भी दोबारा पंजाब में कदम रखा। सूत्रों के अनुसार सिसोदिया आने वाले दिनों में कई अहम विभागों के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और बिजली, शिक्षा और कई विभागों के मौजूदा कामकाज का मूल्यांकन करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद कपूरथला हाउस में मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रियों और विधायकों के साथ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की बैठक में पंजाब में दिल्ली की आप टीम का अनुभव इस्तेमाल करने का निर्णय हुआ। इस निर्णय का असर भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed