फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Decision on extending NSA on Amritpal today all update punjab police ajnala police station attack

Amritpal Singh: अमृतपाल पर NSA बढ़ाने पर होगा फैसला, आठ साथियों का बढ़ा पुलिस रिमांड

Tue, 25 Mar 2025 08:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 08:32 PM IST
सार

खडूर साहिब का सांसद अमृतपाल सिंह इस समय एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उस पर पंजाब में अजनाला थाने पर हमले का मामला चल रहा है। 

विज्ञापन
Decision on extending NSA on Amritpal today all update punjab police ajnala police station attack
Amritpal Singh - फोटो : एएनआई

विस्तार

खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की अवधि बढ़ाने पर फैसला होगा। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को पंजाब सरकार अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


अमृतपाल पर लगाए एनएसए की अवधि 22 मार्च को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह को भी उनके अन्य आठ साथियों की तरह पंजाब की जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह के आठ साथियों को मंगलवार को अजनाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अजनाला थाने पर किए गए हमले के मामले में आरोपियों से हथियार बरामद किए जाने अभी बाकी हैं। इस दौरान हथियारों का उपयोग हुआ था और कुछ लोगों से अमृतपाल के साथियों ने हथियार हासिल किए थे। दो वर्ष पहले अजनाला थाने पर हमले के आरोपी हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, भगवंत सिंह, दलजीत सिंह, बसंत सिंह और कोटकपुरा के पंजगराइयां गांव निवासी अमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमनदीप सिंह को छोड़ कर बाकी सात आराेपियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल से गिरफ्तार कर लाया गया था। सातों आरोपी व सांसद अमृतपाल सिंह, पपलप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह जौहल के साथ डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के आरोप में बंद थे। इन सात आरोपियों से पुलिस ने एनएसए भी हटा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed