Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dead Body transported to hospital on a rehari in Mansa

पंजाब: गंदे नाले में गिरने से शख्स की मौत, नहीं पहुंची एंबुलेंस; रेहड़ी पर लाद पहुंचाया गया अस्पताल

Sat, 28 Nov 2026 08:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 08:14 PM IST
सार

पंजाब में थकी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है जहां नाले में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचाने के लिए जब एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई तो उन्हें रेहड़ी में लाद अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
Dead Body transported to hospital on a rehari in Mansa
रेहड़ी पर लाद शव को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मानसा के वीआईपी रोड पर गंदे नाले में गिरने से 50 वर्षीय गुरदीप सिंह की मौत हो गई। उनका शव अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो पड़ोसी और स्थानीय लोगों को शव को तीन पहिया रेहड़ी पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन


बीती रात नाले में गिरा था शख्स
जानकारी के अनुसार, गुरदीप सिंह बीती रात गंदे नाले में गिर गए गए थे। सुबह पड़ोसी गुरप्रीत सिंह और अन्य लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकाला। इसके बाद शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस से संपर्क किया गया, लेकिन काफी कोशिश के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। गुरप्रीत सिंह ने रास्ते से गुजर रही एक रेहड़ी को रुकवाया और उस पर शव लादकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरप्रीत सिंह और अन्य स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन मदद नहीं मिली।सहायक सिविल सर्जन डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा हर समय उपलब्ध रहती है। शव को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क नहीं किया था। अस्पताल प्रशासन को भी शव रेहड़ी पर अस्पताल पहुंचने के बाद ही घटना का पता चला। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने सरकार पर उठाए सवाल
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मानसा की घटना स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति दिखाती है। एंबुलेंस की जगह शव को रेहड़ी पर ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed