फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CSIO developed specialized device helps convert subtle facial muscle signals into speech

चेहरे के इशारों से बोल सकेंगे गले के कैंसर के मरीज: स्वरयंत्र निकला तो भी नहीं रुकेगी बात, नई तकनीक से उम्मीद

Sat, 17 Oct 2026 09:31 AM IST
Nivedita वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 09:31 AM IST
सार

डिवाइस बनाने वाली टीम के अनुसार, बोलने की कोशिश करते समय होंठ, गाल और चेहरे की अन्य मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। उपकरण में लगे सेंसर इनकी गतिविधियों से जुड़े विद्युत संकेत रिकॉर्ड करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इन संकेतों के पैटर्न का विश्लेषण कर मरीज की बोलने की कोशिश को समझने में मदद करता है।

विज्ञापन
CSIO developed specialized device helps convert subtle facial muscle signals into speech
इशारों से बोल सकेंगे गले के कैंसर के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गले के कैंसर के कारण जिन मरीजों का स्वरयंत्र निकालना पड़ता है, उनके लिए अपनी बात दूसरों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है। पानी मांगने, दर्द बताने या परिवार से बातचीत करने के लिए भी उन्हें लिखने और इशारों का सहारा लेना पड़ता है। 
विज्ञापन


इन मरीजों की मदद के लिए सीएसआईआर-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ), चंडीगढ़ ने खास डिवाइस विकसित किया है। यह चेहरे की मांसपेशियों की गतिविधियों से मिलने वाले सूक्ष्म विद्युत संकेतों को पहचानकर मरीज की बात आवाज के रूप में व्यक्त करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


डिवाइस बनाने वाली टीम के अनुसार, बोलने की कोशिश करते समय होंठ, गाल और चेहरे की अन्य मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। उपकरण में लगे सेंसर इनकी गतिविधियों से जुड़े विद्युत संकेत रिकॉर्ड करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इन संकेतों के पैटर्न का विश्लेषण कर मरीज की बोलने की कोशिश को समझने में मदद करता है। इसका उद्देश्य चेहरे की गतिविधियों से मिले संकेतों को शब्दों से जोड़कर आवाज में बदलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी मांगने से लेकर परेशानी बताने तक मिलेगी मदद
डिवाइस की मदद से मरीज अपनी जरूरतें परिवार के सदस्यों और देखभाल करने वालों तक पहुंचा सकेंगे। पानी मांगने या दर्द जैसी परेशानी बताने के लिए उन्हें केवल लिखने या हाथों के इशारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वरयंत्र निकलने के बाद सामान्य तरीके से बोलने में असमर्थ मरीजों के लिए यह संवाद का एक अतिरिक्त विकल्प बन सकता है।

कंपनी के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा अनुसंधान
सीएसआईओ के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए सीएसआईआर-सीएसआईओ ने शिताशी इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इसके तहत सहायक चिकित्सा उपकरणों के विकास और अनुसंधान में सहयोग किया जाएगा।


परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. संजीव कुमार हैं। कंपनी की ओर से डॉ. सुनीता मेहता, मीनू मेहता और संगीता वालिया इस पहल से जुड़ी हैं। स्वरयंत्र निकलने के बाद मरीजों को संवाद के लिए लिखने, इशारों या अन्य उपकरणों का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में चेहरे की गतिविधियों को आवाज में बदलने वाली तकनीक उनकी रोजमर्रा की जरूरतें बताने और अपनों से बातचीत करने में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed