फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Zimbabwean student murdered in Bathinda he was studying in Guru Kashi University

पंजाब में जिम्बाब्वे के छात्र की हत्या: गुरु काशी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा लीराय, 10 दिन बाद एम्स में तोड़ा दम

Thu, 21 Aug 2025 03:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 03:29 PM IST
सार

पंजाब में बठिंडा में जिम्बाब्वे के छात्र की हत्या हुई है। गुरु काशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र जिविया लीराय पर 10 दिन पहले हमला हुआ था। वीरवार को उसने एम्स बठिंडा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Zimbabwean student murdered in Bathinda he was studying in Guru Kashi University
जिम्बाब्वे का छात्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में जिम्बाब्वे के छात्र की मौत हुई है। पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला जिविया लीराय के साथ कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के ही सुरक्षा कर्मी ने अपने साथियों साथ मिलकर हमला कर बुरी तरह मारपीट की थी। जिविया लीराय गुरु काशी यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ मारपीट के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसने वीरवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्र पर 12 अगस्त को हमला हुआ था, तब से वह अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा था। 

विज्ञापन


वहीं इस मामले में अब तक पुलिस ने सात आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। वहीं जिविया लीराय गुरु काशी यूनिवर्सिटी से रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी में विज्ञान स्नातक (बीएससी रिट) की पढ़ाई कर रहा था। हमलावरों ने उसपर हमला कर बुरी तरह घायल किया था। उसके नाक- मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई थी। 
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के छात्र जिविया लीराय पर गुरु काशी विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड दिलप्रीत सिंह निवासी गांव हस्सू जिला सिरसा हरियाणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। 12 अगस्त को गुरु काशी यूनिवर्सिटी में कार चेक करते समय आरोपी दिलप्रीत सिंह की उक्त छात्र लीराय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते आरोपी दिलप्रीत सिंह ने अपने साथी लवप्रीत सिंह निवासी गांव हस्सू जिला सिरसा हरियाणा, मंगू सिंह और मनप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ नौ आबाद के साथ मिलकर उक्त छात्र पर लाठी-डंडों, बेसबॉल बैट और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हमला करने के लिए स्कोडा कार में आए थे। जब उक्त आरोपियों ने जिम्बाब्वे के छात्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वो जब कार पर सवार होकर भागने लगे तो कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और अब तक सात की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed