{"_id":"6911d3c8d4d4e752ed07ee6a","slug":"youth-stabbed-to-death-in-gurdaspur-over-parking-dispute-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में युवक की हत्या: तीन महिलाओं ने पकड़ा... आरोपी ने चाकू से किए वार पर वार, क्या था मुनीष का कसूर?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में युवक की हत्या: तीन महिलाओं ने पकड़ा... आरोपी ने चाकू से किए वार पर वार, क्या था मुनीष का कसूर?
Mon, 10 Nov 2025 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 10 Nov 2025 05:30 PM IST
सार
गुरदासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन महिलाओं ने उसे पकड़ा और आरोपी ने उसके पेट पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीष कुमार के रूप में हुई है, जो स्कूल वैन चलाता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में पार्किंग विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव चौंता में स्कूल वैन की पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित एक ही परिवार की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुनीष कुमार के रूप में हुई है, जो स्कूल वैन चलाता था। पुलिस ने इस मामले में तरसेम लाल समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुनीष अपनी वैन तरसेम लाल की जगह पर पार्क करता था। तरसेम लाल ने पहले भी मुनीष को इस बात के लिए टोका था। घटना वाले दिन, जब मुनीष कुमार अकेला जा रहा था, तो तरसेम लाल ने उसे रोका और उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद तरसेम ने अपने परिवार की महिलाओं को भी मुनीष को पकड़ने और मारपीट करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
तरसेम लाल की पत्नी रेखा देवी और उनकी तीन बेटियां रोहणी, वनीता और भूमिका ने मुनीष को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान, तरसेम लाल ने चाकू निकालकर मुनीष कुमार के पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दीनानगर पुलिस के डीएसपी रजिंदर मनहास ने बताया कि दीनानगर थाने में मुख्य आरोपी तरसेम लाल और चार महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को घटना के मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।