फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Youth murdered in Makhu gone to sister's in-laws house to pick up some belongings

मक्खू में युवक की हत्या: सामान लेने बहन के ससुराल गया था, कहासुनी के बाद आरोपियों ने मारी गोली

Mon, 21 Sep 2026 03:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा Published by: Nivedita Updated Mon, 21 Sep 2026 03:05 PM IST
सार

दविंदर सिंह अपनी बहन के ससुराल में कुछ सामान लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी ससुरालियों के साथ कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद गांव पदरी के नजदीक दविंदर सिंह पर गोलियां चला दी गईं।

विज्ञापन
Youth murdered in Makhu gone to sister's in-laws house to pick up some belongings
मामले की जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना मक्खू के अंतर्गत गांव पदरी के नजदीक बहन के ससुरालियों से चल रहे विवाद के बीच एक नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दविंदर सिंह निवासी दीमेके के रूप में हुई है। घटना के बाद थाना मक्खू पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी गांव लक्खोके बहराम में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से बहन को परेशान किया जाता था। इसी कारण कुछ समय पहले उसे मायके ले आया गया था। परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी बहन के ससुराल में कुछ सामान लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी ससुरालियों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि इसके बाद गांव पदरी के नजदीक दविंदर सिंह पर गोलियां चला दी गईं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, दविंदर को दो गोलियां लगी थीं। इनमें एक गोली सीने और दूसरी बाजू पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक का अपनी बहन के ससुरालियों के साथ विवाद सामने आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed