{"_id":"6915dbe4a8c02adc430473a3","slug":"young-man-blood-soaked-body-found-in-plot-in-barnala-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तीन बहनों के इकलौते भाई की हत्या; चेहरे पर निशान... खाली प्लाट में खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तीन बहनों के इकलौते भाई की हत्या; चेहरे पर निशान... खाली प्लाट में खून से लथपथ मिला शव
Thu, 13 Nov 2025 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:54 PM IST
सार
बरनाला में तीन बहनों के इकलौते भाई का शव खाली प्लाट में खून से लथपथ हालत में मिला है। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बरनाला में वीरवार को दो युवकों की शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पहली घटना सिविल अस्पताल की है, जहां एक युवक का शव मिला। वहीं दूसरी घटना रामबाग रोड की है, जहां एक खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक के परिवार को हत्या का शक जताया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुरिंदर सिंह पुत्र सोमी सिंह निवासी राही बस्ती बरनाला के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और शरीर पर गहरे निशान मिले हैं। सुरिंदर सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और 8 दिन पहले ही अपनी बीमार दादी से मिलने के लिए घर आया था। सुरिंदर तीन दिन से घर से लापता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सुरिंदर हिमाचल में प्राइवेट नौकरी करता था। सुरिंदर की दादी बीमार थी और उसका कुछ दिन पहले निधन हो गया था। पिता सोमी सिंह ने बताया कि सुरिंदर सिंह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। बरनाला पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था और तलाश की जा रही थी, लेकिन आज उसका शव एक खाली प्लॉट में मिला है। चेहरे, पेट और बाजुओं पर निशान मिले हैं और चेहरा खून से लथपथ था। परिजनों को शक था कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सुरिंदर को कुछ युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसका मोबाइल घर पर ही रह गया था। परिजनों ने कहा कि उनका बेटा कोई भी नशा नहीं करता था।
विज्ञापन
मृतक के पिता सोमी सिंह ने प्रशासन से मांग की कि उनके इकलौते बेटे की हत्या के दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे बेटे का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन भी करेंगे। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके तहत शव को परिजनों की मौजूदगी में सरकारी अस्पताल मोर्चरी बरनाला में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: नौकरी की तलाश में घर से निकला गुरमुख नहीं लौटा... बरनाला के अस्पताल की तीसरी मंजिल पर मिली लाश