{"_id":"6889ed6800732956d40e29d3","slug":"yadvinder-murder-case-three-shooters-of-bambiha-gang-arrested-in-faridkot-four-associates-also-arrested-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादविंदर हत्याकांड: फरीदकोट में बंबीहा गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, हथियार-पैसा देने वाले चार साथी भी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यादविंदर हत्याकांड: फरीदकोट में बंबीहा गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, हथियार-पैसा देने वाले चार साथी भी धरे
Wed, 30 Jul 2025 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:31 PM IST
सार
वारदात 22 तारीख को गांव ब्राह्मण वाला में हुई थी। मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने यादविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यादविंदर उस समय एंडेवर कार में जुगनू के ड्राइवर के रूप में आया था।
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फरीदकोट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक सप्ताह पहले हुई यादविंदर सिंह हत्या मामले में बंबीहा गैंग से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन शूटर और उनके चार सहयोगी शामिल हैं।
गिरफ्तार शूटरों में जैतो निवासी चिंकी, जलालाबाद निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गुंबर राजपूत और मनप्रीत सिंह उर्फ गटरी हैं। इनके अलावा सिरसा निवासी सूरज कुमार, फिरोजपुर निवासी जसवंत सिंह उर्फ मंगल, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और बंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने शूटरों को हथियार, पैसा और आवास उपलब्ध कराया था।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का सिपाही सस्पेंड: चालान न करने के बदले मांगे थे 500 रुपये, देखें Exclusive Video
विज्ञापन
वारदात 22 तारीख को गांव ब्राह्मण वाला में हुई थी। मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने यादविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यादविंदर उस समय एंडेवर कार में जुगनू के ड्राइवर के रूप में आया था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी चिंकी और उसे शरण देने वाले सूरज कुमार को सिरसा से गिरफ्तार किया। चिंकी ने गिरफ्तारी के बाद मोटरसाइकिल बरामदगी करवाते समय पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ था। फिरोजपुर से मंगल, हरमन और बंटी को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने आरोपियों को हथियार, पैसा और आश्रय दिया था। दो अन्य शूटर गुंबर राजपूत और मनप्रीत सिंह उर्फ गट्टर को पटियाला जिले के राजपुरा से पकड़ा गया। इन सभी आरोपियों से 4 पिस्टल, 21 कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया गए हैं।
फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्विनी कपूर ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन की मौजूदगी में बताया कि हत्या की साजिश बंबीहा गैंग से जुड़े विदेश में बैठे गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल ने रची थी। उसने चिंकी को अपने भाई दीपक मान की मौत का बदला लेने के लिए जीवनजोत सिंह चहल उर्फ जुगनू की हत्या के लिए उकसाया था। जुगनू सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीनचिट हासिल कर चुका है। वारदात के समय बदमाशों ने जुगनू की जगह उसके ड्राइवर यादविंदर सिंह की हत्या कर दी थी।