फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman murdered inside her house in Firozepur over land dispute

फिरोजपुर में महिला की हत्या: घर में घुसे हमलावर... मां-बेटी और बहन पर हमला, महिला को तेजधार हथियार से काट डाला

Thu, 10 Jul 2025 01:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 10 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

फिरोजुपर में घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों ने तेजधार हथियार से महिला उसकी बेटी और बहन पर हमला कर दिया।  

विज्ञापन
Woman murdered inside her house in Firozepur over land dispute
हथियार से हमला कर महिला की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दो महिलाएं हमले में घायल हुई हैं। घटना गांव फत्तू वाला में हुई है। यहां दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है, जमीनी विवाद के चलते एक गुट के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। मृतका की पहचान कश्मीरो बाई (47) के तौर पर हुई है। वहीं घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि दोनों पक्षों में साढ़े चार एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वीरवार सुबह 9:30 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में महिलाएं ही मौजूद थी, जबकि उनके पुरुष कामकाज के लिए घर से बाहर गए हुए थे। आरोपियों ने तेजधार हथियार से वार कर कश्मीरो बाई की हत्या कर दी। जबकि निको और सतविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 
विज्ञापन




मृतक कश्मीरो बाई के बेटे का कहना है कि अदालत में उक्त जमीन का मामला चल रहा था। जमीन उनके कब्जे में थी। अदालत ने उन्हें खेती करने की अनुमति दी थी। आरोपी पक्ष के लोग जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। वीरवार सुबह वह कामकाज के लिए गए हुए थे और घर में उनकी मां कश्मीरो बाई, मासी और बहन अकेली थी। आरोपियों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की और उसकी माता कश्मीरो पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed