Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman Dead body found in kotkapura after love marriage

जान देकर चुकाई लव मैरिज की कीमत: ढाई महीने पहले बसाया था नया संसार, अब हाईवे किनारे मिली महकप्रीत की लाश

Tue, 21 Jul 2026 01:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Tue, 21 Jul 2026 01:58 PM IST
सार

गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर ने परिजनों की मर्जी के बिना गांव के ही युवक जगदीप सिंह से शादी की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Woman Dead body found in kotkapura after love marriage
युवती की लाश बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन




गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर ने करीब ढाई महीने पहले अपने ही गांव के युवक जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। अब महकप्रीत की लाश कोटकपूरा के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से सटे खेतों में बरामद हुई। पुलिस प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महकप्रीत कौर ने 4 मई को परिवार की इच्छा के विरुद्ध जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बठिंडा के गांव भगता भाई का में रह रहे थे। सोमवार शाम दोनों मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में महकप्रीत के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। जगदीप सिंह मौके से भाग निकला, जबकि महकप्रीत को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार, डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल, थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के परिजन प्रेम विवाह से नाराज थे। इसी कारण वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed