फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   village near Phagwara servant murdered his owner

Punjab: नौकर ने मार डाला मालिक... खेतों में काम करने वाले मजदूर ने कहासुनी के बाद कर दी हत्या

Sun, 28 Dec 2025 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Dec 2025 04:18 PM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा के पास खेतों पर काम करने वाले मजदूर ने अपने मालिक की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकर परिवार समेत गांव में रह रहा था। 

विज्ञापन
village near Phagwara servant murdered his owner
मृतक दविंदर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा के नजदीकी गांव मंढाली में एक प्रवासी मजदूर ने अपने मालिक का मामूली कहासुनी के बाद कथित तौर पर कत्ल कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रवासी मजदूर तथा उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


मृतक दविंदर सिंह की पत्नी पलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनके खेतों में काम करने वाला मजदूर शराब पीकर आया था। इसलिए उनके पति ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात से गुस्सा हो कर उसने उनके पति का कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन




फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि जब दविंदर सिंह को अस्पताल लाया गया तब उसकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed