फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vigilance team reached Himachal Mashobra and Baddi with SAD leader Bikram Majithia

मजीठिया को लेकर हिमाचल पहुंची विजिलेंस: जांच में सहयोग न करने का भी आरोप, बुधवार को खत्म होगा रिमांड

Mon, 30 Jun 2025 09:39 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

पंजाब विजिलेंस टीम सोमवार को शिअद नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर हिमाचल पहुंची थी। मशोबरा और बद्दी में टीम ने मजीठिया से केस से संबंधित निशानदही करवाई है।

विज्ञापन
Vigilance team reached Himachal Mashobra and Baddi with SAD leader Bikram Majithia
बिक्रम मजीठिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो व एसआईटी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जांच को आगे बढ़ा दिया है। विजिलेंस की टीम सोमवार को मजीठिया को लेकर हिमाचल प्रदेश के मशोबरा एरिया और बद्दी लेकर पहुंची। टीम ने मजीठिया से केस से संबंधित निशानदही करवाई है। एजेंसियों की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि मजीठिया की तरफ से जांच में सहयोग न मिलने के कारण रुकावट आ रही है।

विज्ञापन


अब तक इस केस में पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, ईडी के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह, पूर्व विधायक बोनी अजनाला और मजीठिया के पूर्व पीए तलबीर सिंह गिल के बयान दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को 540 करोड़ रुपये के लेन देने के आरोप के साथ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान मजीठिया के घर से रेड के दौरान 30 से अधिक मोबाइल, 5 लैपटॉप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, कई डायरियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। 
विज्ञापन


विजिलेंस का आरोप है कि मजीठिया के कंट्रोल वाली कंपनियों के खतों में 161 करोड़ रुपये नकद जमा किए गए। साथ ही संदिग्ध विदेशी संस्थाओं द्वारा 141 करोड़ का लेन देन के भी आरोप है, जिसकी जांच आगे बढ़ाई गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की टीम मजीठिया को हिमाचल जांच के लिए लेकर गई है, ताकि संपत्तियों की निशानदही करवाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शामिल अन्य आरोपियों एक-एक कर के विजिलेंस पूछताछ के लिए बुला रही है। एक दिन पहले रविवार को बौनी अजनाला और मजीठिया के पूर्व पीए तलबीर सिंह गिल ने अपने बयान दर्ज करवाए थे। सोमवार को अकाली नेता मनिंदर सिंह बिट्टू औलख और जगजीत सिंह चहल ने बयान दर्ज करवाए। बिक्रम मजीठिया सात दिन के रिमांड पर है। दो जुलाई को रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो उन्हें अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed