{"_id":"68c3fb647d06e65c5f0def0e","slug":"videos-and-pakistani-numbers-found-from-the-mobile-phone-of-gurpreet-the-youth-accused-in-bathinda-blast-case-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा ब्लास्ट मामला: मुस्लिम रेडिकल लड़कों की वीडियो...पाकिस्तानी नंबर, गुरप्रीत के मोबाइल से और क्या मिला?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा ब्लास्ट मामला: मुस्लिम रेडिकल लड़कों की वीडियो...पाकिस्तानी नंबर, गुरप्रीत के मोबाइल से और क्या मिला?
Fri, 12 Sep 2025 04:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 04:22 PM IST
सार
गांव जींदा में एक ही घर में दो अलग अलग धमाकों से हड़कंप मच गया। इस धमाके की सूचना पुलिस को दूसरे दिन मिली। पहला धमाका सुबह हुआ, जिसमें 19 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह घायल हो गया। शाम के समय हुए ब्लास्ट में गुरप्रीत का पिता जगतार सिंह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बठिंडा गांव जीदा में बुधवार को एक घर के भीतर एक के बाद एक दो ब्लास्ट हुए थे। धमाकों से युवक गुरप्रीत सिंह और उसका पिता घायल हुआ था। पुलिस ने गुरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। वहीं एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि पुलिस उक्त पूरे मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है। मौके से मिली विस्फोटक सामग्री के सैंपल और युवक के मोबाइल को भी जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने सबसे पहले आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। बम निरोधक टीम लगातार काम कर रही और रिमोट ऑप्रेटिव वाहन भी प्राप्त हो चुका है। युवक गुरप्रीत सिंह के मोबाइल फोन से पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो के अलावा मुस्लिम रेडिकल लड़कों की वीडियो बरामद हुई हैं। गुरप्रीत इन वीडियो को देखता था। इसके अलावा मोबाइल फोन से बम बनाने वाली वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वो ऐसी वीडियो देखता था और उसका ब्रेन वॉश किया जा रहा था। इसके अलावा युवक ने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी वीडियो की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक ने ब्लास्ट किस पदार्थ से किए और उक्त विस्फोटक सामग्री उसने कहां से ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस जांच में जिन अन्य लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनको भी नामजद किया जाएगा। एसएसपी कोंडल ने बताया कि युवक के मोबाइल से ब्रेन वॉश करने और बम बनाने वाली वीडियो मिले हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवक के फाइनेंस वाले एंगल से भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
जुटी जांच में एजेंसियां, पुलिस आरोपी के कॉलेज पहुंची
शुक्रवार को गांव जीदा में ब्लास्ट वाले घर में जांच करने के लिए विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े अधिकारी पहुंचे थे। इसके अलावा पुलिस की एक टीम युवक गुरप्रीत के कॉलेज में जांच करने पहुंची, जहां गुरप्रीत एलएलबी की पढ़ाई करता था।
मोबाइल से मिले पाकिस्तान के नंबर
सूत्र के अनुसार गुरप्रीत के मोबाइल से पाकिस्तान के कुछ नंबर मिले हैं। जिस के चलते खुफिया एजेंसियों ने सर्तकर्ता बढ़ा दी है और युवक के पाकिस्तान के किन लोगों के साथ संबंध है, उनके बारे में गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी युवक ने गांव में नहीं कोई दोस्त
गांव जीदा के लोग बताते हैं कि युवक गुरप्रीत सिंह ने गांव में कोई दोस्त नहीं बनाया, वो सिर्फ घर में रहकर पढ़ाई करता था। उसने 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई शुरू कर दी थी। वो गांव में चुपचाप ही रहता था। किसी से ज्यादा मिलता जुलता भी नहीं था।