{"_id":"6999c09c3f5afef23a09d100","slug":"two-women-clashed-over-the-husband-and-fought-in-jalalabaad-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक बोली- मेरा पति, दूसरी बोली- मेरा घरवाला; महिलाओं में खूब ढिसूम-ढिसूम, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: एक बोली- मेरा पति, दूसरी बोली- मेरा घरवाला; महिलाओं में खूब ढिसूम-ढिसूम, बुलानी पड़ी पुलिस
Sun, 22 Feb 2026 07:27 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:27 AM IST
सार
एक व्यक्ति को अपना पति का दावा करने वाली महिला के साथ उसकी असली पत्नी का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। घटना पंजाब के जलालाबाद की है।
विज्ञापन
आपस में भिड़ती महिलाएं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जलालाबाद के गांव ढाणी प्रेम सिंह में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्तिके लिए दो महिलाएं में झड़प हो गई। लुधियाना से आई एक महिला ने गांव के हरमेश सिंह को अपना पति बताते हुए उसके घर के बाहर डेरा डाल दिया। इसके बाद घर में मौजूद हरमेश की पत्नी और महिला के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए। माहौल बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लुधियाना से आई महिला रीना रानी है। रीना रानी ने दावा किया कि हरमेश सिंह उसका पति है और पिछले कुछ महीनों से उसके साथ रह रहा था। रीना रानी के अनुसार, वह तलाकशुदा है और अपने बच्चों को छोड़कर हरमेश के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि हरमेश 14 तारीख को उसे छोड़कर अपने गांव आ गया था। रीना ने आरोप लगाया कि हरमेश ने उससे कहा था कि उसे बाइक, मोबाइल और अन्य सामान लेने के लिए गांव जाना है। इसके बाद उसने रीना का फोन उठाना बंद कर दिया। रीना रानी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जब उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो हरमेश ने उसे टालमटोल किया और बाद में उसे छोड़कर चला गया। हरमेश ने उससे वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि वह कल आ जाएगा, लेकिन जब वह नहीं आया तो रीना खुद उसके घर पहुंच गई। यहां घर की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। रीना ने कहा कि वह हरमेश के साथ ही रहेगी।
वहीं, हरमेश की गांव में रहने वाली पत्नी तोशा रानी ने बताया कि उसका पति लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करने गया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि हरमेश ने उक्त महिला के साथ कब शादी की।
उधर हरमेश के फौजी भाई का कहना है कि उनके द्वारा अपने भाई को 2021 से घर से बेदखल किया जा चुका है। उनका उससे कोई लेना देना नहीं है। बेवजह उक्त महिला द्वारा उनके परिवार के साथ विवाद किया जा रहा है । झगड़ा होते देख मौके पर पुलिस बुलाई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी ।