{"_id":"686bb99c0225e1db190d4ffc","slug":"trolley-crushed-two-bike-riders-both-died-in-mandi-gobindgarh-punjab-accident-news-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Accident: तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, आरोपी फरार
Mon, 07 Jul 2025 05:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:42 PM IST
सार
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में सोमवार को हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरदार नगर कट के पास तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में सोमवार को कई बड़े सड़क हादसे हुए हैं। होशियारपुर में बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई। अबोहर में ट्रैक्टर पलटने से दादी-पोती की मृत्यु हो गई। वहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में सोमवार को दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरदार नगर कट के पास तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई। आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ट्राला को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान शिव चंद्र कुमार (28) और अमरेस कुमार (22) हाल हाल निवासी सुरजीत चंद मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। मूल रूप से दोनों बिहार के रहने वाले थे। दोनों ही युवक मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर सरहिंद के लिए किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही दोनों नेशनल हाईवे सरदार नगर कट पर पहुंचे तो मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से आए ट्रेलर नंबर एचआर-61-ई-6888 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्राला चालक दोनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शिव चंद्र कुमार व अमरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रेलर नंबर एचआर-61-ई-6888 के अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 281,106(1),324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सेम नाले के निकट हुए सड़क हादसे में दादी-पोती की मौत
अबोहर के गांव खुब्बन में रविवार देर रात सेमनाले के निकट हुए सड़क हादसे में दादी-पोती की मौत हो गई जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। मौके पर पहुंची नर सेवा नारायण सेवा की टीम ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव खुब्बन निवास प्रीति गांव मे ही सेमनाले के निकट एक खेत में कार्य कर रही अपनी दादी हरपाल कौर से मिलने के लिए गई थी यह दोनों तथा खेत के अन्य मजदूर देर रात को ट्रैक्टर पर वापस घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर के अचानक गड्ढे में टकराने से ट्रैक्टर पलटकर सेम नाले में गिर गया। इससे यह सभी लोग भी सेमनाले में गिर गए। इधर खेत के मालिक सुरेंद्र चुघ ने खेत के अन्य मजदूर तथा अन्य लोगों की मदद से सेमनाले में गिरे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सीतो गुन्नों के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से 15 साल की प्रीति और उसकी दादी हरपाल कौर को अबोहर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दे दिया।