Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three arms smugglers with links to Pakistan arrested with 9 pistols in Amritsar

Punjab: पाकिस्तान से जुड़े तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, नौ पिस्टल बरामद, गैंगस्टर शेरप्रीत तक पहुंचाना था असहला

Thu, 30 Oct 2025 08:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 30 Oct 2025 08:42 PM IST
सार

अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े तीन हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 9 पिस्टल बरामद की गई है। तीनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Three arms smugglers with links to Pakistan arrested with 9 pistols in Amritsar
आरोपियों से हथियार बरामद। - फोटो : ANI

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उनके कब्जे से मैगजीन सहित नौ आधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं। इस संबंध में केस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह निवासी गांव भंगवा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और हरमीत सिंह उर्फ मीटू निवासी गांव भिंडी औलख के रूप में हुई है। भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियार पंजाब में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मंगा के करीबी सहयोगी शेरप्रीत सिंह उर्फ गुलाबा को सप्लाई किए जाने थे।
विज्ञापन


सीआई अमृतसर को विदेश में बैठे गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मंगा के बारे में जानकारी मिली थी। वह अपने साथी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और हरमीत सिंह उर्फ मीटू के जरिये राज्य में गैंग चला रहा था। इसके बाद पता चला कि आरोपियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से अवैध हथियारों की बड़ी खेप प्राप्त की है जिसे सरहद पार से ड्रोन की मदद से गांव भिंडी औलख अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण के चोगावां स्थित गुरुद्वारा बाबा मोहरी जी के पास तीन आरोपियों को काबू कर उनसे हथियारों की खेप बरामद की। शेरप्रीत सिंह उर्फ गुलाबा एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही सात अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed