फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Son killed his elderly father and burnt body inside the house in Bathinda

नहीं चाहिए ऐसी औलाद:पंजाब में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को गोली मारी, सबूत मिटाने के लिए घर के भीतर जलाई लाश

Fri, 23 May 2025 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 May 2025 06:26 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में जो घटना हुई है उससे हर कोई हैरान है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को गोली माकर मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं आरोपी बेटे ने पिता की लाश को घर के भीतर ही जला दिया।

विज्ञापन
Son killed his elderly father and burnt body inside the house in Bathinda
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में कलयुगी बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। हत्या के सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने घर में ही पिता की लाश जला दी। लेकिन अपराध और सच्चाई छुप नहीं सकती थी और आरोपी बेटे की करतूत जग जाहिर हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बठिंडा के गांव सिवियां के रहने वाले 49 वर्षीय यादविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था। 

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि आरोपी ने बेटे ने जायदाद और रुपयों के लिए बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय बिरिंदर सिंह बीर की हत्या की थी। आरोपी ने 19 मई को घटना को अंजाम दिया था। आरोपी बेटे ने पिता की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसका घर में ही लकड़ी इकट्ठा कर लाश को जला दिया। आसपास के लोगों को शक हुआ तो मृतक की पत्नी ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया और फिर आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल की गई 12 बोर की राइफल अभी तक बरामद नहीं हुई है। 
विज्ञापन


थाना पुलिस एसएचओ इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार पिता-पुत्र के बीच जमीन और पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जांच यह भी पता चला है कि आरोपी यादविंदर सिंह का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है, पत्नी उससे अलग रहती है। उसका एक भाई हो जो कनाडा में रहता है। घर में केवल आरोपी यादविंदर और उसके माता-पिता ही रहते थे। घटना वाले दिन आरोपी ने पिता के साथ झगड़ा किया और फिर उसे गोली मार दी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed