{"_id":"6877bdf114c87bb8060f9b3c","slug":"sikh-regiment-soldier-dies-of-drug-overdose-in-punjab-crime-news-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab:सिख रेजिमेंट के सैनिक की नशे की ओवरडोज से मौत, पत्नी पंजाब पुलिस में...10 दिन पहले छुट्टी आया था कुलजीत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab:सिख रेजिमेंट के सैनिक की नशे की ओवरडोज से मौत, पत्नी पंजाब पुलिस में...10 दिन पहले छुट्टी आया था कुलजीत
Wed, 16 Jul 2025 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकोर साहिब (रोपड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकोर साहिब (रोपड़)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:28 PM IST
सार
सिख रजिमेंट के जवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक जवान की पत्नी पंजाब पुलिस में सिपाही है। जवान 10 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
Drugs, ड्रग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के श्री चमकोर साहिब के गांव फतेहगढ़ वीरान में नशे की ओवरडोज से सेना के एक जवान की मौत का मामला सामने आया है। 14 सिख रेजिमेंट का जवान कुलजीत सिंह करीब 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। जालंधर में कुछ दिन बिताने के बाद दो दिन पहले वह अपने गांव फतेहगढ़ वीरान पहुंचा था। कुलजीत की पत्नी पंजाब पुलिस में है।
विज्ञापन
मंगलवार को सैनिक कुलजीत सिंह घर से कपड़े खरीदने के लिए गया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुलजीत सिंह नजदीकी गांव खोखरां के पास अपनी गाड़ी में मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुए। मृतक सिपाही कुलजीत सिंह का परिवार सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल उठा रहा है। मृतक कुलजीत सिंह की पत्नी करमजीत कौर पंजाब में पुलिस में नौकरी करती है और जालंधर में तैनात है। उनका नौ महीने का छोटा बच्चा भी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सैनिक कुलजीत सिंह 2017 में भारतीय फौज में भर्ती हुआ था और वह 14 सिख रजिमेंट का जवान था। कुलजीत सिंह ने फौज में कई तमगे जीते हैं। उसका पंजाब पुलिस में महिला सिपाही कर्मजीत कौर के साथ दिसंबर 2023 में विवाह हुआ था और 2024 में इनके घर बेटे महिताब सिंह ने जन्म लिया।
मृतक के पिता अरजन सिंह ने कहा कि वह इस बात से हैरान है कि उनका बेटा दो दिन पहले गांव आया था और उसने कब नशा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में नशा सरेआम बिक रहा है और पुलिस की मिलीभगत के साथ बिक रहा है, पर किसी को पकड़ा नहीं जा रहा।
इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी मृतक के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। चरणजीत चन्नी ने भारतीय सेना के जवान की मौत से जुड़े इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। जांच में जुटे एसआई व डल्ला चौकी इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने कहा कि सैनिक कुलजीत सिंह की मौत का कारण नशा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में जांच की जा रही है और उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी जासूस निकला सेना का जवान: पंजाब का रहने वाला... बारामूला से गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी सेना की खुफिया जानकारी