Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Retired Chandigarh DSP Dilsher Singh Rana surrenders who shot at an AAP leader in Anandpur Sahib

चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड DSP ने किया सरेंडर: AAP नेता को मारी थी गोली, 32 बोर की पिस्टल और छह कारतूस बरामद

Thu, 30 Oct 2025 05:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 30 Oct 2025 05:59 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेता नीतन नंदा पर गोलियां चलाने का आरोपी चंडीगढ़ पुलिस का रिटायर्ड डीएसपी दिलशेर सिंह राणा ने एक दिन बाद सरेंडर किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Retired Chandigarh DSP Dilsher Singh Rana surrenders who shot at an AAP leader in Anandpur Sahib
गोली लगने से घायल आप नेता नीतन नंदा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के आनंदपुर साहिब के गांव अगमपुर में चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नितिन नंदा पर गोलियां चलाई थी। घटना को अंजाम देने के बाद पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह राणा फरार हो गया था। आरोपी ने वीरवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपी समेत कुल छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी रूपनगर का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई टीमें गठित कीं, जिनकी कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं, जिनमें 32 बोर का पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और तीन खोखे शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपी दिलशेर सिंह राणा के साथ उसका भाई रण बहादुर, राम कुमार, अजय राणा और दो अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव अगमपुर में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान जब आप नेता नीतन नंदा खाना खा रहे थे, तभी गांव के ही रहने वाले दिलशेर सिंह राणा ने अपने साथी राम कुमार (रामू) के साथ मिलकर नीतन नंदा के सिर में गोली मार दी। पहली गोली लगने के बाद दूसरी गोली उनके सिर में फंस गई। जब लोगों ने आरोपी और उसके साथी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भीड़ पर भी एक फायर कर दिया और वहां से भाग निकला। दिलशेर सिंह नशे का आदी है और वह गांव की सरपंच ज्योति राणा का जेठ है। 

घायल नीतन नंदा को तत्काल सरकारी अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में एक गोली फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed