फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Retired Army soldier murder for Rs 2500 in Tarn taran

Punjab Murder: क्या जान इतनी सस्ती है...? ढाई हजार के लेनदेन में रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट

Wed, 06 Aug 2025 04:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 06 Aug 2025 04:22 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में ढाई हजार रुपयों के लेनदेन में रिटायर्ड फौजी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया और फरार हो गया। 

विज्ञापन
Retired Army soldier murder for Rs 2500 in Tarn taran
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या जान इतनी सस्ती है?... पंजाब के तरनतारन में जो घटना हुई है वह हैरान कर देने वाली है। क्योंकि यहां चंद रुपयों के लेनदेन में पूर्व सैनिक की बड़ी बेरहमी के हत्या कर दी गई। तरनतारन के गांव बुर्ज नत्थुपुर में सेना से रिटायर्ड सैनिक अंग्रेज सिंह को मंगलवार की रात को तेजधार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का कारण ढाई हजार रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


आरोपी शमशेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। गांव बुर्ज नत्थुपुर निवासी कुलबीर सिंह का बेटा अंग्रेज सिंह सेना से रिटायर होकर निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। अंग्रेज सिंह के घर के बाहर दुकानें हैं। एक दुकान सुखविंदर सिंह के लड़के शमशेर सिंह को किराए पर दी थी, जिसने बाद में उक्त दुकान छोड़ दी। दुकान के पुराने किराए के हिसाब मुताबिक शमशेर सिंह की ओर ढाई हजार रुपये बनते थे। अंग्रेज सिंह ने हिसाब दिखाकर शमशेर सिंह से कई बार पैसे मांगे, लेकिन शमशेर सिंह ने हिसाब में फर्क कहकर उक्त ढाई हजार रुपये अदा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम रुपये लेने के लिए अंग्रेज सिंह शमशेर सिंह के घर गया, लेकिन घर में शमशेर सिंह नहीं मिला। कुछ देर के बाद अंग्रेज सिंह को ढूंढते हुए शमशेर सिंह अपने साथियों समेत गांव में जा रहा था। आरोपी शमशेर सिंह ने अंग्रेज सिंह को अकेला देखकर तेजधार हथियार से सिर पर वार किया। गंभीर घायल अंग्रेज सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि अंग्रेज सिंह का शव कब्जे में लेने के बाद पट्टी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। शमशेर सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed