फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab law and order crisis Three AAP leaders killed in 46 days opposition attacks government

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर घमासान: 46 दिन में तीन आप नेताओं की हत्या, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Thu, 19 Feb 2026 08:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 08:22 AM IST
सार

करीब डेढ़ महीने के दौरान दो सरपंचों और एक अन्य आप नेता पर सरेआम गोलियां बरसाई गईं। इन वारदातों ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधियों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Punjab law and order crisis Three AAP leaders killed in 46 days opposition attacks government
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में 46 दिन के भीतर आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की गोली मारकर हत्या ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों को लगातार निशाना बनाया जाना पुलिस तंत्र के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हमलावरों में कानून का खौफ क्यों नहीं दिख रहा, यह भी जांच का अहम विषय है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने के दौरान दो सरपंचों और एक अन्य आप नेता पर सरेआम गोलियां बरसाई गईं। इन वारदातों ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधियों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, इन घटनाओं ने विपक्ष को सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में अराजकता का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने डीजीपी के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। विधायक परगट सिंह ने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि प्रदेश में खून-खराबा कब थमेगा। लगातार हो रही वारदातों ने सरकार के लिए कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना बड़ी परीक्षा बना दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed