बटाला में एनकाउंटर : नशा तस्कर ने पुलिस पर दागी गोलियां, जवाबी फायरिंग में आरोपी को लगी गोली, होशियापुर में भी
पंजाब के होशियारपुर और बटाला में नशा तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। दोनों जगह पुलिस की गोली लगने से तस्कर घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला में गांव धारीवाल थिंद के पास सिटी पुलिस और एक गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ सोमवार की देर शाम हुई है। पुलिस नहर के पास उक्त आरोपी युवक को हेरोइन की रिकवरी के लिए लेकर आई थी, लेकिन मौका पाते ही घटनास्थल पर आरोपी द्वारा छुपाए गए एक पिस्तौल से उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी को लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान मोहित निवासी गांधी कैंप बटाला के रूप में हुई है।
इस संबंध में एसपी एनवेस्टीगेशन गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि आरोपी मोहित उर्फ काका पर थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया था और उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस से संबंधित मोहित ने माना था कि उसने नहर के पास हेरोइन छुपाई है। सोमवार देर शाम को पुलिस पार्टी उसे हेरोइन रिकवरी के लिए गांव धारीवाल थिंद के पास लेकर आई थी, तभी आरोपी ने पुलिस का चकमा दिया और वहां छुपाए पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने दो फायर किए। थाना सिटी के एसएचओ ने गोली चलाई जो आरोपी की टांग में लगी। आरोपी मोहित बटाला के एक कुख्यात गैंग का सदस्य है।
पुलिस से मुठभेड़ में नशा तस्करी घायल
वहीं दूसरी तरफ होशियारपुर में भी पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। गढ़दीवाला थाने के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नशा तस्करी का आरोपी गांव रामदासपुर निवासी लवदीप सिंह उर्फ सन्नी गांव केशोपुर के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने सीआईए स्टाफ के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी लवदीप सिंह अपनी कार को तेजी से भगाने लगा और जल्दबाजी में कार एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोपी ने कार से उतरकर पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली लवदीप सिंह के पैर में लग गई, जिसके बाद वह गिर गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।