फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   NIA files chargesheet against seven BKI terrorists in grenade attack case on Gurdaspur police station

गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला: बीकेआई के सात आतंकियों पर NIA का शिकंजा, दाखिल की चार्जशीट

Fri, 27 Jun 2025 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Jun 2025 07:40 PM IST
सार

12 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल बीकेआई के सात आतंकियों के खिलाफ एएनआई ने शिकंजा कसा है। मामले में हैप्पी पासिया सहित सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। 

विज्ञापन
NIA files chargesheet against seven BKI terrorists in grenade attack case on Gurdaspur police station
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर में बीते वर्ष दिसंबर 2024 में ग्रेनेड हमला हुआ था। यह हमला बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकियों ने किया था। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कुल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया था। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। अब एनआईए ने इस मामले में सभी सातों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन

 
गुरदासपुर के बटाला में घनी के बांगर पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी बीकेआई आतंकी उर्फ हैप्पी पासिया और गुरप्रीत उर्फ गोपी ने ली थी। हैप्पी पासिया अमेरिका में है और उसे इसी साल अप्रैल में यूएस पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि अभी उसे भारत लाने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


इस मामले में हैप्पी पासिया, पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ हनी अभी तक फरार हैं। वहीं गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों में कुलजीत सिंह, अभिजोत सिंह, गुरजिंदर सिंह और शुभम है। एनआईए ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ यूए (पी) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 12 दिसंबर 2024 को हुए हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में आरोप में केस दर्ज किया था। वहीं वीरवार को इनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed