{"_id":"6ad743f98caa9fd7b7087c2f","slug":"murder-of-gurdeep-singh-barnala-police-arrest-four-suspect-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाभी के प्रेम संबंधों के विरोध में गई गुरदीप सिंह की जान, चार आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरनाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाभी के प्रेम संबंधों के विरोध में गई गुरदीप सिंह की जान, चार आरोपी काबू
Tue, 20 Oct 2026 04:07 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
Published by: Nivedita
Updated Tue, 20 Oct 2026 04:07 PM IST
सार
गुरदीप सिंह सेखा का रहने वाला था और बरनाला स्थित एकता नशा छुड़ाओ केंद्र में निजी तौर पर नौकरी करता था। वह 16 अक्टूबर को रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरनाला में तीन दिन से लापता युवक गुरदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की भाभी और उसके फुफेरे भाई के बीच प्रेम संबंध थे। गुरदीप सिंह इसका विरोध करता था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शैहणा नहर के पास से गुरदीप सिंह का शव बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली गई है।
डीएसपी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह सेखा का रहने वाला था और बरनाला स्थित एकता नशा छुड़ाओ केंद्र में निजी तौर पर नौकरी करता था। वह 16 अक्टूबर को रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक की भाभी निक्की कौर, जो अमृतपाल सिंह की पत्नी है, के आरोपी जगदेव सिंह के साथ कथित प्रेम संबंध थे। गुरदीप सिंह इस रिश्ते का विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते निक्की कौर और जगदेव सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
परने से गला घोंटकर की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि गुरदीप सिंह की कथित तौर पर गले में परना डालकर गला घोंटने से हत्या की गई। आरोपी जगदेव सिंह की निशानदेही पर शैहणा नहर के पास से शव बरामद किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। डीएसपी ने बताया बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।